Bigg Boss OTT में बेटी को लिपलॉक करता देख क्या अकांक्षा के पैरेंट्स को आया गुस्सा? हसीना ने बताई कहानी

Bigg Boss OTT 2 Update: मशहूर और कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो 'बिग बॉस OTT 2' में उस वक्त बवाल हो गया जब अकांक्षा पुरी और जैड हदीद ने 30 सैकेंड तक एक-दूसरे को किस किया और इस किस को लेकर सलमान खान काफी नाराज भी हुए थे।
Recommended Video
अकांक्षा के माता-पिता का रिएक्शन
अकांक्षा और जैड के बीच हुए इस किस के किस्से को लेकर कैसा था अकांक्षा के पैरेंट्स का रिएक्शन, इस बारे में खुद हसीना ने एक इंटरव्यू में बताया है। अकांक्षा ने कहा कि उनके पैरेंट्स काफी कूल थे। वो मुझे बतौर इंसान और एक आर्टिस्ट के रुप में जानते हैं। मैं वेब सीरीज में इस तरह के सीन्स करने के लिए मां की परमिशन नहीं लेती हूं। मैं एक मैच्योर इंसान हूं और यह मेरा काम है। यह कोई पर्सनल काम नहीं था क्योंकि मैंने अपने पति या लवर को किस नहीं किया था। ये सिर्फ एक टास्क था।
किस को लेकर सफाई
अकांक्षा पुरी ने इससे पहले जैड द्वारा बैड किसर कहने पर कहा था- "जैड हदीद ने इसे बहुत पर्सनल लिया, वह चाहते थे कि यह दो प्रेमियों के बीच एक किस की तरह हो जहां आपको वह जुनून रखना है, आपको अपने होंठ, अपनी जीभ, अपने यह और वह हिलाना है। मैं ऐसा नहीं करना चाहती था और इसलिए मैंने वैसा रिएक्शन नहीं दिया जैसा वह मुझसे चाहता था, और इसलिए उसे लगा कि मैं एक बैड किसर हूं। यह सिर्फ एक कार्य था जिसे मुझे 30 सेकंड में पूरा करना था, जो मैंने किया और मैं जीत गई।"
अकांक्षा ने जैड कहा झूठा
"कोई है जिसके मन में आपके लिए इतनी गहरी भावनाएं हैं, जो कह रहा है, 'मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं, मैं अपने जीवन में तुम्हारे जैसा कोई चाहता हूं...' लेकिन जब सलमान खान कहते हैं कि यह एंगल काम नहीं कर रहा है तो जैड ने यह सब कहना बंद कर दिया। उनकी भावनाएं अचानक पलट जाती हैं।" आकांक्षा पुरी ने कहा, "मैं वह दूरी देख सकती थी और मैं उसे दूर जाते हुए देख सकती थी। तो, फिर वे भावनाएं क्या हैं? वह मेरे लिए, नकली हैं, वह मेरे लिए, झूठा है।"


Click it and Unblock the Notifications