बिग बॉस के आखिरी हफ्ते में हुई Urfi Javed की एंट्री, खबर सुनते ही लोग कहने लगे- 'ये क्या करने...'

Bigg Boss OTT 2 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो 'बिग बॉस OTT 2' को लेकर आए दिन अपडेट सामने आते रहते हैं। इस 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने फिनाले की डेट का ऐलान किया और बताया कि अगले हफ्ते 14 अगस्त को शो का फिनाले होगा। इस बीच घर में उर्फी जावेद के जाने की चर्चा बनी हुआ है।
बिग बॉस में उर्फी की एंट्री?
उर्फी जावेद जो आए दिन चर्चा का विषय बनी रहती हैं, वो जल्द ही 'बिग बॉस' के घर में एंट्री ले सकती हैं। हाल ही में जियो सिनेमा की तरफ से एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें एक महिला सेलेब की परछाई दिख रही हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए चैनल ने कैप्शन लिखा कि जब इस हटके ट्रेंडसेटर की बात आती है, तो उनके फैशन में 'एफ' का मतलब फीयरलेस यानी निडर होता है! अंदाजा लगाइए कि #BBOTT2 हाउस में कौन एंटर करने वाला है।
लोगों ने किया ट्रोल
बिग बॉस में उर्फी के आने की खबर सुनकर लोग शो के मेकर्स को ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा- 'ये क्या करने आ रही है', दूसरे यूजर ने लिखा-'और ये लोग बोल रहे हैं कि ये एक पारिवारिक शो है'। एक ने लिखा कि 'उर्फी ने तारीफ की थी मनीषा, अभिषेक और एल्विश की' वहीं दूसने ने लिखा- 'क्यों बिग बॉस, ऐसी हालत हो गई है कि उर्फी को आना पड़ेगा'।
बिग बॉस OTT 1 का हिस्सा थीं उर्फी
इस पोस्ट के आते ही लोग उर्फी के नाम की बोली लगाने लगे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उर्फी जावेद 'बिग बॉस OTT' के पहले सीजन का हिस्सा थीं लेकन वो शो के पहले हफ्ते में ही बाहर हो गई थीं। अपनी इस एक हफ्ते की जर्नी के दौरान उन्होंने डस्टबिन बैग से अपनी एक ड्रेस भी बनाई थी, जो काफी चर्चा का विषय बनी थी। लेकिन उर्फी का जादू उस वक्त नहीं चल पाया था, बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद उर्फी ने थोड़ा नाम कमाया था, उसका उन्होंने भरपूर इस्तेमाल किया और अतरंगी कपड़े पहनकर लोगों के बीच सुर्खियां बटोरी।
जाना-माना नाम हैं उर्फी
आज के समय में उर्फी जावेद मनोरंजन जगत का जानामाना नाम हैं। उनके फैशन को जहां पहले खूब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता था, वहीं अब वो काफी बड़े-बड़े डिजाइनर के साथ काम करती नजर आती हैं। उन्होंने इस साल अबु जानी खोसला के कलेक्शन के लिए फोटोशूट भी करवाया था।


Click it and Unblock the Notifications