..................... Bigg Boss OTT 2 Update Falaq Naaz and Jad Hadid Contestant Get Eliminated in Weekend ka Vaar - Hindi Filmibeat

एक नहीं दो-दो कंटेस्टेंट्स को सलमान खान ने निकाला बाहर, Bigg Boss के घर में अधूरी रह गई प्रेम कहानी

Bigg Boss OTT 2

Bigg Boss OTT 2 Update: सलमान खान की बिग बॉस OTT के दूसरे सीजन की मेजबानी यूट्यूबर एल्विश यादव की वाइल्ड कार्ड एंट्री के साथ और भी ज्यादा फनी और मनोरंजन लेकर आई है। उनकी उपस्थिति ने उन्हें दर्शकों का ध्यान खींचने वाला एक मजबूत कंटेस्टेंट बना दिया है।

इस बीच, उनके साथी यूट्यूबर अभिषेक मल्हान, जिन्हें फुकरा इंसान के नाम से भी जाना जाता है, शो के पहले दिन से ही सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी हरकतें और मौजूदगी दर्शकों के बीच दिलचस्पी और चर्चा का विषय रही है। उनके अलावा मनीषा रानी, पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे भी बिग बॉस ओटीटी 2 में अपनी दमदार पर्सनैलिटी के कारण खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

दो हफ्ते तक बिना किसी एलिमिनेशन के बाद, सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो में इस हफ्ते डबल-एविक्शन होगा। कुल छह कंटेस्टेंट्स को एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट किया गया। ये कंटेस्टेंट्स हैं - जैद हदीद, जिया शंकर, अविनाश सचदेव, फलक नाज़, इवलिश यादव और आशिका भाटिया।

बिग बॉस ओटीटी 2 के आज रात के एपिसोड (23 जुलाई) में सलमान ने खुलासा किया कि फलक, जैद और अविनाश को सबसे कम वोट मिले और वे निचले तीन में हैं। बाद में, उन्होंने घर के बाकी सदस्यों से उनमें से किसी एक को वोट देने के लिए कहा, जिसने शो जीतने के लिए ज्यादा प्रयास नहीं किए हों।

घर के ज्यादातर सदस्यों ने फलक का नाम लिया, जिसके बाद उन्होंने बिग बॉस के घर को अलविदा कह दिया। जैसे ही उनके बाहर निकलने के बाद घरवाले के माथे से पेशानी की लकीरें मिटने लगीं तो सलमान खान ने एक आश्चर्यजनक घटनाक्रम में एक और एलिमिनेशन की घोषणा की। फलक नाज़ के बाद, सलमान ने ऐलान किया कि जैद हदीद शो से बाहर होने वाले अगले कंटेस्टेंट हैं। इसलिए, जिया शंकर, आशिका भाटिया और अविनाश सचदेव इस हफ्ते घर जाने से बच गए हैं।

Read more about: bigg boss
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X