..................... Bigg Boss OTT 2 Update Elvish Yadav and these 3 Contestants Make It To The Finale Week - Hindi Filmibeat

एल्विश के अलावा इन तीन कंटेस्टेंट ने बनाई बिग बॉस ओटीटी फिनाले में जगह? जिया बनीं घर की विलेन

Bigg Boss OTT 2

Bigg Boss OTT 2 Update: बिग बॉस ओटीटी 2 अपने आखिरी चरण की ओर बढ़ रहा है और शो के अंतिम दिन अब नजदीक है। लोकप्रिय रियलिटी शो के ग्रैंड फिनाले में जगह बनाने के लिए कड़ा कॉम्पटीशन देखने को मिल रहा है। हाल ही में सलमान खान के साथ वीकेंड का वार के दौरान, आशिका भाटिया को वाइल्डकार्ड के रूप में प्रवेश के दो हफ्ते बाद ही बाहर कर दिया गया था।

अब बिग बॉस ओटीटी 2 में एक और दिलचस्प नॉमिनेशन प्रोसेस देखा गया जिसमें चार कंटेस्टेंट्स को एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट किया गया है। गौर करने वाली बात यह है कि इस नॉमिनेशन टास्क ने घर के समीकरण बदल दिए हैं। बता दें कि खबर है कि मनीषा रानी, जैद हदीद, अविनाश सचदेव और जिया शंकर को एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट किया गया है।

यह भी पढ़ें- हमेशा साड़ी-सूट में नजर आने वाली 'गुम है..' की ये हसीना है बेहद बोल्ड, हॉटनेस के आगे बॉलीवुड एक्ट्रेस भी फेल

इस बार के नॉमिनेशन ने दर्शकों को उत्सुक कर दिया है और खेल को और बी ज्यादा दिलचस्प बना दिया है, आ रही खबरों के अनुसार, चार कंटेस्टेंट अब आखिरी हफ्ते में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। कथित तौर पर, अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे बिग बॉस ओटीटी 2 के अंतिम हफ्ते में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।

इस बीच, अविनाश को एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट करने के बाद जिया शंकर जाहिर तौर पर घर की नई विलेन बनकर उभरी हैं। यहां तक कि जैद भी जिया की बदली हुई वफादारी से हैरान हो गए और उन्हें 'सांप' कहा। उन्होंने कहा, "मैंने उससे यह उम्मीद नहीं की थी क्योंकि हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। उसने न केवल मुझे धोखा दिया बल्कि मेरी पिता की जिम्मेदारियों पर भी सवाल उठाए। वह एक सांप है और मैं उसे कभी माफ नहीं करूंगा।" इस पर अविनाश ने कहा, "यह बहुत अप्रत्याशित है। मुझे बताओ कि मैंने उसके लिए क्या नहीं किया है। मैं जानता हूं कि वह बहुत भावुक व्यक्ति है और मैंने उसके अनुसार ही सब कुछ किया है।"

Read more about: bigg boss ott
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X