Bigg Boss OTT की इस लड़ाई में फूट-फूटकर रोईं मनीषा रानी, एक्स गर्लफ्रेंड को लेकर अविनाश से हुई लड़ाई

Bigg Boss OTT Update: 'बिग बॉस ओटीटी 2' की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है और पहले हफ्ते में ही घर में खूब धमाका देखने को मिल रहा है। जैसे-जैसे समय बीत रहा है, वैसे-वैसे कंटेस्टेंटे के बीच तकरार और झगड़े अब नए सीज़न का हिस्सा बन रहे हैं। हाल ही में मनीषा और अविनाश के बीच अनबन देखी गई।
अविनाश और मनीषा का झगड़ा
'बिग बॉस' की शुरुआत से ही गुटबाजी का खेल शुरू हो चुका है। कई कंटेस्टेंट ऐसे भी हैं जो घर में बिना बात की बात को बढ़ाते हुए भी नजर आते हैं। हाल ही में अविनाश सचदेव और मनीषा रानी के बीच झगड़ा हो गया और वह सुर्खियों में आ गए। अविनाश की पूर्व प्रेमिका पलक पुर्सवानी के एक कंटेस्टेंट के रूप में घर में एंट्री करने के बाद ऐसा हुआ।
मनीषा को सुनाई खरी-खोटी
दरअसल बात यह हुई कि मनीषा रानी ने अविनाश को उनकी एक्स गर्लफ्रेंड को लेकर चिढ़ाते हुए देखा गया और एक्टर को पलक के सामने इठलाने के लिए ठीक से तैयार होने के लिए कहा। हालांकि, 'छोटी बहू' के एक्टर ने अपना आपा खो दिया और मनीषा को खरी-खोटी सुनाने लगे। हालांकि, मनीषा ने समझाने की कोशिश की कि वह सिर्फ उसकी टांग खींच रही थी, लेकिन अविनाश ने मनीषा को उनकी निजी जीवन में दखलअंदाजी ना करने को कहा।
फूट-फूटकर रोईं मनीषा
मनीषा और अविनाश के बीच ये बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि अविनाश द्वारा उस पर भड़कने के बाद मनीषा रानी फूट-फूट कर रोने लगी। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस मनीषा से हमदर्दी जता रहे हैं। और लड़ाई को देखकर इस बात का भी अंदेशा लगा रहे हैं कि हो सकता है कि इसके बाद मनीषा और अविनाश में दुश्मनी शुरु हो जाए।
पलक और अविनाश का रिश्ता
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अविनाश और पलक ने चार साल से अधिक समय तक डेट किया था और शादी करने वाले थे। हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और करीब 2 साल पहले दोनों अलग हो गए। बिग बॉस ओटीटी 2 करने के बारे में बात करते हुए, पलक ने पहले टेली मसाला से कहा था, "पुरानी यादें तो पता नहीं अच्छी वाली यादें होंगी कि बुरी वाली यादें ताजा होंगी। लेकिन मुझे नहीं पता कि क्या स्थिति होगी। मैं कुछ सोच के नहीं जा रही। क्या दुश्मन बनके निकले क्या पता दोस्त बनके निकले।


Click it and Unblock the Notifications











