Bigg Boss OTT: फिनाले आने से पहले ही सकपकया फुकरा इंसान, घर से बाहर जाने के लिए रखी पैसों की डिमांड

Bigg Boss OTT 2 Update: कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस OTT 2' के फिनाले की तारीख जैसे-जैसे सामने आ रही है, घर पर मौजूद सदस्यों के दिल की धड़कनें बढ़ती जा रही हैं। शो के अब तक विनर माने जा रहे अभिषेक मल्हान को अपनी कुर्सी पर खतरा मंडराता नजर आ रहा है।
बिग बॉस OTT 2 के फिनाले की रेस में पूजा भट्ट, जिया शंकर, अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, बेबिका धुर्वे और मनीषा रानी हैं और इन्हीं में से एक के सिर पर विजेता का ताज सजेगा। फैंस अभिषेक और एल्विश के बीच कड़ी टक्कर मान रहे हैं। लोगों को लग रहा है कि इन्हीं में से कोई एक ही शो का विजेता बनेगा।
अभिषेक और एल्विश के बीच हमेशा से दोस्ती देखने को मिली है लेकिन जैसे-जैसे फिनाले का दिन नजदीक आ रहा है। एल्विश और अभिषेक की दोस्ती में भी दरार पड़ने लगी है। अभिषेक का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मनीषा से कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्हें लगता है कि एल्विश का घर में कॉन्ट्रीब्यूश जीरो है। अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कह रहे हैं कि उन्हें नहीं लगता वह शो जीत सकते हैं। इसलिए वह 10 लाख रुपये से भरा सूटकेट ले लेंगे।
मनीषा रानी से बात करते हुए इस वीडियो में अभिषेक कहते हुए नजर आ रहे हैं कि 'अगर ये 10 लाख देंगे न तो मैं लेकर निकल जाऊंगा। क्योंकि मुझे मेरे जीतने के चांसेस कम लग रहे हैं।' फैंस वीडियो को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग अभिषेक को ढांढस बंधा रहे हैं तो कुछ लोग एल्विश यादव को ही विनर बता रहे हैं।
इसके अलावा अभिषेक का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एल्विश से कहते नजर आ रहे हैं कि जबसे उन्होंने घर में कदम रखा है तब से उनके नाम की निगेटिव पब्लिसिटी शुरू हो गई है। आपने पता नहीं क्या किया है या आपकी टीम ने पता नहीं क्या किया है। ये सुनकर एल्विश हैरान हो जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications