अभिषेक की जीत पर आखिर क्यों भड़क पड़ीं पूजा भट्ट, Bigg Boss OTT 2 के पहले फाइनलिस्ट बने 'फुकरा इंसान'

Bigg Boss OTT 2: 'बिग बॉस ओटीटी 2' अपने ग्रैंड फिनाले से बस कुछ ही दिन दूर है। ओटीटी वर्जन होने के बावजूद भी यह शो सभी का ध्यान खींचने में कामयाब रहा है। होस्ट के रूप में करण जौहर की जगह सलमान खान ने ले ली है और घर के अंदर काफी ड्रामा चल रहा है।
बिग बॉस ओटीटी 2 के बारे में हालिया अपडेट यह है कि इसे अपना पहला फाइनलिस्ट मिल गया है। अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान ने टिकट टू फिनाले टास्क जीत लिया है और फिनाले में अपनी सीट बचाने वाले पहले कंटेस्टेंट बन गए हैं। लेकिन इस बीच पूजा भट्ट का गुस्सा चर्चा का विषय बन गया है। आइए जानते हैं कि आखिर पूजा को गुस्सा क्यों आया?
बात ये है कि टिकट टू फिनाले जीतने की रेस अभिषेक मल्हान और पूजा भट्ट के बीच थी। घर को दो टीमों में विभाजित किया गया था और खिलाड़ियों को अभिषेक और पूजा के लिए फल इकट्ठा करना था। दोनों दावेदारों को फलों की सुरक्षा करनी थी। अंत में अभिषेक मल्हान ने मनीषा रानी, एल्विश यादव और जिया शंकर की मदद से टास्क जीत लिया। हालांकि, यह काम बहुत आसान नहीं था।
यह भी पढ़ें- Rubina Dilaik की प्रेग्नेंसी पर बोले पति अभिनव शुक्ला, कहा- 'मैं तो बाहर था, फिर...'
जैद हदीद और अभिषेक मल्हान के बीच एक तरह की फिजीकल लड़ाई भी हुई और इस लड़ाई में पूजा भट्ट भी घायल हो गईं और फिर जैद को उनका प्रतिनिधि बनाया गया। टास्क के दौरान हुई आक्रामकता को देखते हुए पूजा भट्ट ने कहा, 'बहुत बुरा खेल खेला गया।' उन्होंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि अभिषेक मल्हान ने टास्क के दौरान अपना आपा खो दिया था। पूजा भट्ट ने कहा 'ये खेल बेईज्जती से खेला गया'। पूजा अभिषेक द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्दों से बहुत खुश नहीं थीं क्योंकि पिछले दिनों उन्होंने अविनाश से उनकी उम्र पर टिप्पणी करने के लिए माफी मांगी थी।
आपको बता दें, अभिषेक मल्हान घर के सबसे मजबूत प्रतियोगियों में से एक साबित हुए हैं और अब वह फिनाले में भी हैं। क्या वह बिग बॉस ओटीटी 2 जीतेंगे? इसकी सम्भावना अधिक है लेकिन उनको कड़ी टक्कर दे सकते हैं उनके ही दोस्त एल्विश यादव! फिलहाल, एलिमिनेशन के लिए डेंजर जोन में जिया शंकर, जद हदीद, मनीषा रानी और अविनाश सचदेव हैं। बाकी लोग अभी तक सुरक्षित हैं।


Click it and Unblock the Notifications