Bigg Boss OTT 2: मनीषा रानी ने अभिषेक से कह दी अपने दिल की बात, वीडियो देख फैंस के बीच हुई खलबली

Bigg Boss OTT 2: इन दिन रियालिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 हर तरफ छाया हुआ है, घर के अंदर बहुत कुछ दिलचस्प देखने को मिल रहा है, फैंस इसका जमकर मजा ले रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर मनीषा रानी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेघर होने के डर से अभिषेक मल्हान से अपने दिल की बात बोल देती हैं।
जाहिर है कि, अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी शो के दो ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं, जिनकी दोस्ती पसंद की जाती है। इनकी बॉन्डिंग दर्शकों को इतनी प्यारी लगती है कि उन्होंने दोनों के नाम से एक हैशटैग AbhiSha बना दिया है।
फैंस इन दोनों को फिनाले तक देखना चाहते हैं। मगर लगता है कि ऐसा शायद ही मुमकिन हो क्योंकि इस बार सिर्फ मनीषा रानी और आशिका भाटिया नॉमिनेशन में आई हैं। ऐसे में मनीषा को डर है कि कहीं वह बेघर न हो जाएं।
इसी डर में मनीषा ने 'फुकरा इंसान' अभिषेक मल्हान से इमोशनल होकर काफी कुछ कहा। बातों ही बातों में उन्होंने अपने दिल की बात भी कह दी। लाइव फीड से एक क्लिप वायरल हुआ है, जिसमें मनीषा, आशिका, अभिषेक और एल्विश से बातें कर रही हैं। इस दौरान वह अभिषेक मल्हान के लिए अपने दिल की बात कहती हैं।
LF- MANISHA FINALLY CONFESSED HER FEELINGS FOR ABHISHEK AND GET EMOTIONAL 😭💔🙏🏻 PLEASE VOTE FOR MANISHA ❤️
— 𝑨𝒏𝒂𝒚𝒂 (@anayabananaxe) July 24, 2023
#StayStrongManisha in your tweets 📣 #Abhisha #BiggBossOTT2 #ManishaRani #AbhishekMalhan #FukraInsaan #Elvishraosahab #elvishyadav pic.twitter.com/FNKEoK8ICU
मनीषा कहती हैं,- ''तुम तीनों के साथ एक बॉन्ड है, लेकिन जो कनेक्शन तेरे (अभिषेक मल्हान) के साथ है, वह पहले दिन से ही है। थोड़ा ज्यादा है और बहुत ज्यादा बेस्टफ्रेंड बोल या फ्रेंड का फ्रेंड बोल या भाई बोल। तेरे साथ ऐसा है। हम तुझे तकलीफ में नहीं देख सकते। मेरा वैसा वाला फीलिंग है कि तेरे लिए किसी से भी लड़ जाऊं। कुछ भी कर जाऊं। तेरे लिए हम जो छोटा-छोटा चीज करते हैं, वो इसलिए नहीं करते हैं। पता है अगर हम खाएं और तू न खाए, तो मेरे से भी खाना नहीं खाया जाएगा, ऐसा वाला फीलिंग है।''
वह आगे कहती हैं,- ''तो बहुत अपना वाला फीलिंग है। तू बहुत बार मेरे लिए इस घर में लड़ा है और मैंने तुझसे कभी कुछ नहीं कहा। लेकिन जब भी कुछ हुआ है, जिससे भी लड़ना है मेरे लिए बोलना है, अविनाश हो या बेबिका हो, सबसे लड़ा है तू मेरे लिए। कभी भी दोस्ती जैसा तूने किया है, दिखाया है मेरे लिए कि तू मेरे लिए है। तूने हमेशा बोला है कि मनीषा तू मेरी पहली प्रायरोटी है, तो आई लव यू सो मच। मैं ऐसे ही प्यार करूंगी।''
इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस ने मिक्स रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा, 'वह अभिषेक से सच्चा प्यार करती है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, '#AbhishekMalhan आपको मनीषा जैसी प्योर हार्टेड लड़की नहीं मिलेगी। जाहिर है कि मनीषा और अभिषेक का रिश्ता फैंस को काफी पसंद है, दोनों के कई सारे प्यारे प्यारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
