Bigg Boss Ott 2: कई दिनों बाद बेटी पूजा भट्ट ने मिलकर इमोशनल हुए महेश भट्ट, याद किए पुराने दिन

Bigg Boss Ott 2

Bigg Boss Ott 2: सलमान खान का रियालिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 इस वक्त लगातार खबरों में बना हुआ है। शो में आए दिन नए नए बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इस वक्त शो में फैमली वीक चल रहा है और सभी मौजूद सदस्यों के घरवालें उनके मिलने घर के अंदर आ रहे हैं। ऐसे में पूजा भट्ट के पिता महेश भट्ट भी शो में आए और बेटी से मिलने के बाद महेश भट्ट काफी इमोशनल हो गए।

बिग बॉस में फैमली वीक-

जाहिर है कि, बिग बॉस ओटीटी 2 चर्चा में बना है। इस वक्त शो में फैमली वीक चल रहा है और सभी सदस्यों के घर वाले एक एक करके घर के अंदर आ रहे हैं। शो में दिग्गज डायरेक्टर महेश भट्ट ने एंट्री ली, वो फैमिली वीक में बेटी पूजा भट्ट से मिलने के लिए गए हैं। घर में वो सभी कंटेस्टेंट से मिले और उन पर प्यार बरसाया, इसके बाद वो अपनी बेटी पूजा भट्ट से मिले। इतने दिनों बाद बेटी से मिलने पर महेश भट्ट काफी इमोशनल हो गए।

महेश भट्ट ने किया बड़ा खुलासा-

घर में जब वो बेटी से मिले तो उन्होंने पूजा भट्ट के जन्म का एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया,- "जब पूजा हुई थी तो मैं बस 23 साल का था, मेरे पास पैसे नहीं थे। मुझे हॉस्पिटल के 1200 रुपये भरने थे, मुझे बहुत टेंशन थी कि मैं ये पैसे कैसे भरूंगा। मैं पूजा की मां से तब मिला था जब मैं स्कूल में था और 16 साल का था।"

आगे उन्होंने बताया,- "जब पूजा हुई तो मैं हॉस्पिटल गया और पूजा की मां से मिला। तो उन्होंने कहा,'क्या आपने उसे देखा?' मैं पूजा को देखने के लिए गया। वो ग्लास के इनक्यूबेटर में थी, 10 पाउंड की थी पूजा, पूरा चेहरा पिंक था। उसके एक्सप्रेशन गुस्से वाले थे और वो कभी नहीं बदले। जब से ये छोटी बच्ची है तब से हम सभी इससे डरते हैं।"

इसी के साथ महेश भट्ट ने बताया कि उनको हमेशा ही पूजा भट्ट पर गर्व रहा है, इसके लिए एक बार उन्होंने पूजा के लिए लेटर भी लिखा था। इसी सबके बीच में महेश भट्ट काफी इमोशनल नजर आए और पूजा भट्ट भी रोती हुई देखी गई। फैमली वीक में सभी सदस्य अपने घरवालों से मिलकर काफी इमोशनल हो गए हैं।

महेश भट्ट ने अपने स्ट्रगल के दिनों के बारे में बात करते हुए बताया कि उनकी फिल्मों को सक्सेस नहीं मिल रही थीं। उस वक्त पूजा भट्ट ने उन्हें सपोर्ट किया था। पूजा भट्ट ने आगे बढ़कर सबकुछ संभाला। उन्होंने मॉडलिंग में करियर बनाने की शुरुआत की और बहुत सारे विज्ञापन के लिए ऑडिशन दिए। मेरे स्ट्रगल के दिनों में पूजा की मॉडलिंग करियर में घर चलाने में बहुत अहम रोल प्ले किया।

बिग बॉस ओटीटी 2 में दिलचस्प बदलाव-

टीवी का पॉपुलर शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' का फिनाले जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, रोमांच बढ़ता ही जा रहा है। दो हफ्ते पहले ही आशिका भाटिया का बिग बॉस के घर में सफर खत्म हो गया। अब इसके बाद फिर से नॉमिनेशन को लेकर नए नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं, अब देखना होगा फैमली वीक के बाद क्या होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X