बिग बॉस की ट्रॉफी हथियाने के बाद एल्विश यादव ने दिखाई अपनी दरियादिली, जीता लिया करोड़ों लोगों का दिल!

Elvish Yadav Trophy

Elvish Yadav Trophy: बीती रात यूट्यूबर एल्विश यादव ने रिकॉर्ड्स को ध्वस्त करते हुए 'बिग बॉस OTT' की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। उनकी जर्नी इस शो में मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान से कम थी लेकिन जितनी भी थी वो काफी दमदार थी।

एल्विश को याद था अपना वादा

एल्विश यादव ने अपनी एंट्री से ही बिग बॉस में जान फूंक दी थी। अपने ह्यूमरस अंदाज से एल्विश ने लोगों का दिल ऐसा जीता कि वो वाइल्ड कार्ड एंट्री होने के बावजूद विजेता बनकर उभरे और ऐसा बिग बॉस के इतिहास में ही पहली बार हुआ है। एल्विश यादव ने बीती रात जब अपनी विजेता ट्रॉफी उठाई तो उन्हें अपना वो वादा याद था जो उन्होंने 'बिग बॉस OTT' के घऱ में अभिषेक मल्हान यानी फुकरा इंसान से किया था।

अभिषेक और मनीषा के साथ शेयर की ट्रॉफी

ट्रॉफी जीतने के तुरंत बाद, एल्विश को अभिषेक मल्हान के साथ ट्रॉफी साझा करते देखा गया, जैसा कि उन्होंने शो के एक एपिसोड में वादा किया था। दोनों ने बाद में अपनी दोस्त मनीषा रानी को भी मंच पर बुलाया और उनके साथ भी ट्रॉफी शेयर की।

फैंस को कहा शुक्रिया

इस बीच, एल्विश ने ट्रॉफी जीतने के बाद कहा, "मेरे दिल की धड़कन बहुत तेज हो रखी है। मैंने फिनाले पे देने के लिए स्पीच भी सोची थी, लेकिन अभी सब भूल गया"। उन्होंने अपनी जर्नी के दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में वोट देने वाले अपने फैंस के समर्थन के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया।

शो के बाकी विनर

ध्यान देने वाली बात यह है कि विजेता ट्रॉफी के अलावा एल्विश यादव 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी अपने साथ ले गए। दूसरी ओर, एल्विश और अभिषेक के बाद, मनीषा रानी शो की दूसरी रनर अप बनकर उभरीं, जबकि बेबिका धुर्वे और पूजा भट्ट ने बिग बॉस ओटीटी 2 पर चौथा और पांचवां स्थान हासिल किया।

टीवी जगत की और भी मनोरंजक और जानकारी से भरी खबरों को जानने के लिए यहां क्लिक करें

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X