'सेट पर होता था गलत बर्ताव...', बिग बॉस की इस कंटेस्टेंट को किया गया टॉर्चर, बोलीं- वो चिल्लाते थे मुझपर...

Jiya Shankar Shocking Revelation

Jiya Shankar Shocking Revelation: जिया शंकर टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्हें बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में भी देखा जा चुका है। जहां से वह काफी ज्यादा चर्चा में भी आ गई थी। लेकिन आपको बता दें कि एक वक्त था जब जिया शंकर के लिए टीवी इंडस्ट्री में सरवाइव करना बहुत ज्यादा मुश्किल था।

जिया शंकर को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी है। हाल ही में पिंकविला के साथ इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने अपने शुरुआती दिनों के स्ट्रगल को लेकर बात की है। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि किस तरीके से उनके साथ में सेट पर बदतमीजी की जाती थी। वह हमेशा से डायरेक्टर की एक्टर रही।

जिया शंकर का कहना है कि इसी के चलते लोग उनका फायदा उठा लिया करते थे और कुछ भी कह कर चले जाया करते थे। एक्ट्रेस ने कहा कि "सेट पर मेरे साथ में कई बार दुर्व्यवहार हुआ क्योंकि मैं डायरेक्ट की बात सुना करती थी। आप जैसा कहोगे, जैसा भी बोलोगे, जो बोलोगे, हां सर और हां मैम करती रहती थी।"

अभिनेत्री ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मैं बहुत ज्यादा इनपुट देने की कोशिश नहीं किया करती थी। ऐसा मेरे साथ में कई बार हुआ है क्योंकि मैं ऐसी ही हूं और इसीलिए लोगों ने मुझे हल्के में लिया। लोग समझते हैं कि इसको तो किसी भी तरीके से ट्रीट किया जा सकता है। इंडस्ट्री में जब मैं नई आई थी तो मेरे साथ में ऐसा कई बार हुआ था।"

जिया शंकर आगे बात करते हुए कहती है कि "जानबूझकर कुछ भी बोल दिया जाता था। सबके सामने सेट पर चिल्ला देना और फिर मैं सोचती थी कि मैंने ऐसा क्या किया है? मैं सोचती थी कि कोई तो वजह होगी जो मुझ पर चिल्लाया जा रहा है। मुझे कहते थे कि तुम सेट पर लेट आई हो और चिल्लम चिल्ली चालू कर दी जाती थी।"

जिया शंकर इस पर बताती है कि "सिर्फ इसी वजह से क्योंकि तुम दिखाना चाहते थे तुम वह जरूरी इंसान हो, जो कि पूरे शो को चल रहा है तो ऐसा मेरे साथ में काफी बार हुआ है।" हालांकि जिया शंकर ने टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई है और काफी हिट शोज में भी काम किया है। दर्शकों के बीच में अपनी वह एक अलग ही जगह कायम कर चुकी है।

More from Filmibeat

Read more about: bigg boss ott 2 jiya shankar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X