"आकांक्षा जद से दूर रेह..." बिग बॉस फेम जद हदीद की गर्लफ्रेंड ने आकांक्षा पुरी को दी चेतावनी

Akanksha Puri: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 से दो नाम जद हदीद और आकांक्षा पुरी काफी चर्चा में रहे हैं। घर के अंदर दोनों ने फ्रेंच किया जिसकी वजह से हर तरफ विवाद हुआ और अब घर के बाहर आने के बाद भी दोनों एक-दूसरे के साथ किस करने से या फिर मिलने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। इसी बीच जब जद हदीद अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बाहर धूमने गए तो उनकी गर्लफ्रेंड से पैपराजी के कैमरो के सामने आकांक्षा पुरी को जद हदीद से दूर रहने की चेतावनी दे दी।
दरअसल पूरी बात ऐसी है कि, बिग बॉस ओटीटी 2 फेम जद हदीद सलमान खान के नेतृत्व वाले विवादास्पद रियलिटी शो में भाग लेने के बाद से हर तरफ चर्चा में हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 में उनका कार्यकाल किसी विवादास्पद से कम नहीं था। जब भी जद और हदीद मिलते हैं कुछ ना कुछ ऐसा होता है जो सुर्खियों में आ जाता है।
हाल ही में जद हदीद और आकांक्षा पुरी हाल ही में उनके साथ बिग बॉस ओटीटी 2 में कंटेस्टेंट रही एक्ट्रेस पलक के बर्थडे बैश में पहुंचे थे। जद और आकांक्षा एक बार फिर कैमरे सामने हदें पार करते नजर आए, दरअसल वीडियो में जद आकांक्षा को किस करते दिखे। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो गया।
इसके बाद पिछली रात जद हदीद अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मुंबई के एक होटल में डिनर करने गए। इस दौरान पैपराजी के कैमरों ने दोनों को साथ में कैद किया और फोटोज क्लिक कराते हुए पैपराजी ने जद से पूछा- "आकांक्षा कहां है?" जद ने फिर अपनी गर्लफ्रेंड से सवाल किया, "आकांक्षा कहां है?" उनकी गर्लफ्रेंड ने उनकी तरफ देखा और फिर कैमरे की तरफ इशारा करते हुए कहा, "आकांक्षा, जद से डर रहे, ठीक है?"
इसके बाद हंसते हुए उन्होंने बात खत्म कर दी और जद ने भी वहीं पैपराजी के सामने बात को संभालते हुए अपनी गर्लफ्रेंड को एक किस किया। अब, यह इंतजार करना और देखना दिलचस्प है कि आकांक्षा पुरी जद हदीद की प्रेमिका की चेतावनी पर क्या प्रतिक्रिया देती हैं। फैंस इसका इंतजार कर रहे हैं, जाहिर है कि बिग बॉस ओटीटी के दौरान जद हदीद के रिलेशनशिप को लेकर कोई भी बात सामने नहीं आई थी।


Click it and Unblock the Notifications











