..................... Bigg Boss OTT 2 Fame Fukra Insaan Jiya Shankar Spark Engagement Rumours Speculation Goes Viral - Hindi Filmibeat

फुकरा इंसान और जिया शंकर की सगाई पक्की? बिग बॉस OTT 2 की जोड़ी को लेकर मचा बवाल, सच में ले रहे हैं बड़ा फैसला?

Fukra Insaan Jiya Shankar engagement: बिग बॉस OTT 2 से सुर्खियों में आए फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान और टीवी एक्ट्रेस जिया शंकर एक बार फिर चर्चा में हैं। वजह है दोनों की सगाई को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरें।

Fukra Insaan Jiya Shankar engagement

जी हां, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है और जल्द ही सगाई करने वाले हैं। हालांकि, इन खबरों की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बिग बॉस OTT 2 से शुरू हुई थी दोस्ती

अभिषेक और जिया की पहली मुलाकात बिग बॉस OTT सीजन 2 के दौरान हुई थी। शो में दोनों की बॉन्डिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फैंस उन्हें एक साथ देखने लगे और सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी काफी पॉपुलर हो गई। हालांकि, शो के बाहर आने के बाद उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें लगती रहीं।

2024 में दोस्ती खत्म होने का ऐलान

साल 2024 में अभिषेक और जिया दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए साफ कर दिया था कि उनके बीच सिर्फ दोस्ती थी और अब वह दोस्ती भी खत्म हो चुकी है। जिया शंकर ने यह भी कहा था कि अब उनकी अभिषेक से शायद ही कोई बातचीत होती है। इतना ही नहीं, दोनों एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी नहीं करते, जिससे सगाई की खबरों पर सवाल खड़े हो जाते हैं।

वायरल खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं

हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स में कहा गया कि दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिक कर दिया है, लेकिन अभिषेक मल्हान और जिया शंकर ने इन अफवाहों पर कोई बयान नहीं दिया है। उनकी चुप्पी के चलते फैंस कन्फ्यूज हैं कि यह खबर सच है या सिर्फ एक अफवाह।

जिया शंकर का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो जिया शंकर टीवी और फिल्मों दोनों में एक्टिव रही हैं। वह 'मेरी हानिकारक बीवी', 'काटेलाल एंड सन्स', 'पिशाचिनी', 'वर्जिन भास्कर' जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में वह फिल्म वेद में दिखाई दी थीं, जिसमें उनके साथ रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख भी थे। यह फिल्म करीब 15 करोड़ के बजट में बनी थी और रिपोर्ट्स के मुताबिक इसने 75 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की।

Read more about: fukra insaan jiya shankar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X