बिग बॉस ओटीटी 2 फेम फलक नाज और अविनाश सचदेव जल्द करने वाले हैं शादी? पैपराजी के सामने कपल ने किया खुलासा

Falak Naz and Avinash Sachdev: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन बैसे तो कई सारे वीडियो और फोटोज वायरल होते रहते हैं, जिन पर फैंस अक्सर कमेंट करके या प्यार लुटाके उनको आगे शेयर करते हैं। ऐसे में बीती रात का एक वीडियो इंटरनेट पर खुब वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है। ये वीडियो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 (Bigg Boss Ott 2) फेम फलक नाज (Falak Naz) और अविनाश सचदेव (Avinash Sachdev) का है।
फलक नाज और अविनाश सचदेव वीडियो-
इस बात से कोई भी अंजान नहीं है कि इस बार 'बिग बॉस ओटीटी 2' खूब चर्चा में रहा। वहीं इस सीजन में नजर आ चुके टीवी एक्ट्रेस फलक नाज और अविनाश सचदेव की जोड़ी खूब लाइमलाइट में रही। दर्शकों को दोनों की केमेस्ट्री खूब पसंद आई।
खास बात ये है कि, शो के बाहर आने के बाद भी दोनों की दोस्ती बरकरार है। इस बात का खुलासा हाल ही में एक पार्टी के दौरान हुआ। क्योंकि बीती शाम बिग बॉस ओटीटी 2 के सभी सदस्यों के लिए एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन हुआ।
इस शानदार पार्टी में पूजा भट्ट, फलक नाज, अविनाश सचदेवा सहित कई कंटेस्टेंट मौजूद नजर आए। वहीं सोशल मीडिया पर इस पार्टी की कई सारी तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रही हैं।
इस दौरान फलक और अविनाश का भी एक वीडियो सामने आया, जहां दोनों ने एक साथ पार्टी में एंट्री लते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं घर के बाहर भी कपल को एक-साथ देख पैपराजी ने उनसे सवाल पूछ डाला कि 'क्या हम अब सीधा शादी का कार्ड एक्पेक्ट करें?'
सवाल को सुनकर दोनो हंसने लगे लेकिन किसी ने इस सवाल का जबाव नहीं दिया और अंदर चले गए। परंतु दोनों इस दौरान साथ में काफी अच्छे दिख रहे थे और पैपराजी से मस्ती भरे अंदाज में बातें कर रहे थे।
यूर्जस ने वीडियो देख दी प्रतिक्रियाएं-
सोशल मीडिया पर फलक नाज और अविनाश सचदेव का यह वीडियो खूब वयारल हो रहा है। वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। कमेंट्स में किसी ने इस जोड़ी का मजाक बनाया तो किसी ने इस जोड़ी पर जमकर प्यार लुटाया। किसी एक यूजर ने कमेंट में लिक कि इनका अभी तक कोई हैशटैग क्यों नहीं बना?' दूसरे यूजर ने लिखा है शादी करने में इनको शर्म क्यों आ रही है। इसी के साथ फैंस अब दोनों को लेकर इंतजार कर रहे हैं ये देखने का कि इनका रिश्ता आगे कहां तक जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











