कौन है बिग बॉस के धांसू कंटेस्टेंट Elvish Yadav की एक्स गर्लफ्रेंड? ब्रेकअप के बाद भी आती है यूट्यूबर को याद

Elvish Yadav Ex Girlfriend: बिग बॉस में इन दिनों एल्विश यादव की धूम मची हुई है। इस यूट्यूबर ने आते ही बिग बॉस के घर में हलचल मचा दी है, लेकिन इनके दिल में हलचल मचाने वाली हसीना के बारे में क्या आप जानते हैं। जी हां, आज हम आपको एल्विश यादव की एक्स गर्लफ्रेंड के बारे में बताएंगे।
एल्विश यादव का पुराना प्यार
बिग बॉस में एल्विश यादव दो लड़कियों से काफी करीब दिखे। घर में एंटर करने के बाद उनकी जोड़ी बेबिका धुर्वे के साथ जम रही थी, लेकिन बाद में वो मनीषा रानी के भी करीब जाते दिखे लेकिन इन सबके बीच क्या आप एल्विश के असली प्यार के बारे में जानते हैं? जी हां, भले ही 'बिग बॉस' में वो कई लड़कियों के साथ फ्लर्ट करते नजर आए लेकिन असल में उन्होंने किसी भी लड़की में अपना इंट्रेस्ट नहीं दिखाया है।
कृति नाम की लड़की से था प्यार
आपकी जानकारी के लिए बता दें, एल्विश यादव की जिंदगी में कभी एक लड़की हुआ करती थी। कुछ वक्त पहले ही उनका ब्रेकअप हुआ है एल्विश की एक्स का नाम है कृति मेहरा। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था लेकिन ये रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया।
दोनों साथ में बनाते थे वीडियोज
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कृति और एल्विश कभी एक साथ वीडियोज में आते थे और मजेदार वीडियोज पोस्ट करके अपने फैंस को इंटरटेन किया करते थे। लेकिन डेढ़ साल पहले ही उनके रिश्ते में दरार आई और दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं। अपने एक्स बॉयफ्रेंड की तरह कृति भी एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं और यूट्यूब पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं।
ब्रेकअप का कारण
एल्विश और कृति साथ में वीडियोज बनाते थे, लेकिन फिर क्या हुआ कि दोनों अलग हो गए। अफवाहें सामने आई थीं कि एल्विश ने कृति को धोखा दिया था। अलग होने के पीछे की कृति ने जो वजह बताई थी उसे जानकर उनके फैंस भी उदास हो गए थे। उन्होंने कहा था कि वे दोनों एक दूसरे से अलग हैं और उनकी सोच भी काफी अलग है।


Click it and Unblock the Notifications