Bigg Boss के घर से बाहर निकलते ही आलिया सिद्दीकी ने खोला पूजा भट्ट का सच, सलमान पर भी लगाया आरोप

Aaliya Siddiqui

Bigg Boss OTT Season 2: बिग बॉस OTT का दूसरा सीजन शुरू हो चुका है और अब इस शो से लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी में पिछले 10 दिन में तीन एलिमिनेशन हो चुके हैं। शो के पहले दिन ही पुनीत सुपरस्टार निकल गए, फिर पलक की बारी आई और बीते दिन आलिया भी घर से एविक्ट हो गईं।

आलिया का खुलासा

नवाजुद्दीन सिद्दिकी की पत्नी आलिया सिद्दिकी इस घर में अपनी छवि बदलने आई थीं लेकिन वो दस दिन तक ही इस घर में रह पाईं और फिर जनता ने उन्हें घर से बेघर कर दिया। लेकिन घर से बाहर आकर आलिया सिद्दीकी ने कुछ ऐसे खुलासे किए हैं, जिसके बारे में जानकर फैंस काफी हैरान हो रहे हैं।

पूजा और सलमान पर लगाए आरोप

आलिया सिद्दीकी का कहना है, "बिग बॉस ओटीटी पर पूजा भट्ट 'सभी नकारात्मकता का कारण' हैं। उन्होंने पूजा भट्ट एंड कंपनी को गेम में धकेलने के लिए शो को पक्षपाती बताया। उन्होंने सलमान खान को तलाक का मुद्दा उठाने के लिए 'पक्षपातपूर्ण' कहा, जहां हर कोई शो में पूजा जी की तरह उनके अतीत, उनके जीवन के बारे में बात कर रहा है, फलक नाज ने भी अपने भाई के बारे में बात की थी।"

पूजा भट्ट से हो चुकी है लड़ाई

दो दिन पहले नॉमिनेशन टास्क हुआ था। घर वालों ने जिया शंकर और आलिया सिद्दीकी को नॉमिनेट किया। वोटिंग के मुताबिक इस हफ्ते जिया शंकर सुरक्षित हैं और आलिया सिद्दीकी शो से बाहर हो गई हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में उनका सफर 10 दिनों तक चला। वह अपनी छवि बदलने के लिए घर में आई थीं और खुद ही कई झगड़ों में पड़ती हुई नजर आईं। पूजा भट्ट ने लगातार अपने तलाक के बारे में बात करके घर में विक्टिम कार्ड का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

कई लोगों से हुई लड़ाई

नॉमिनेशन की प्रक्रिया में आलिया ने पूजा भट्ट को भी नॉमिनेट किया। उनके एविक्शन से पहले, बिग बॉस ओटीटी 2 हाउस के अंदर एक और बड़ा ड्रामा सामने आया क्योंकि बेबिका धुर्वे ने आलिया सिद्दीकी को बाथरूम में अपना सैनिटरी नैपकिन भूल जाने पर भारी हंगामा खड़ा कर दिया। आपको बता दें, बिग बॉस के घर में आलिया जिया शंकर, अभिषेक मल्हान और अन्य लोगों के साथ दोस्ती बनाने में कामयाब रही थीं लेकिन कई लोगों से उन्होंने पंगा भी लिया।

More from Filmibeat

Read more about: bigg boss
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X