Bigg Boss OTT: अपनी बहन की बुराई सुन खौल उठा शीजान का खून, मनीषा को कहा- 'थूककर चाटा नहीं करते'

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान द्वारा होस्ट किया गया, बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का प्रीमियर पिछले हफ्ते जियो सिनेमा पर हुआ और यह हर गुजरते दिन के साथ और अधिक दिलचस्प और मनोरंजक होता जा रहा है। पुनीत सुपरस्टार, पलक पुरसवानी और आलिया सिद्दीकी पहले ही शो से बाहर हो चुके हैं और खुद को बचाने के लिए घर में नए ग्रुप बनाकर खेल खेला जा रहा है।
बिग बॉस के घर में बन रहे ग्रुप
पूजा भट्ट, बेबिका धुर्वे, फलक नाज, अविनाश सचदेव और जैद हदीद एक साथ खेल रहे हैं। वहीं अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान, जिया शंकर और आकांक्षा पुरी एक ही ग्रुप में हैं। हालांकि, मनीषा रानी एकमात्र बिग बॉस ओटीटी 2 प्रतियोगी हैं जो अब तक दोनों ग्रुप्स के साथ अच्छे समीकरण साझा करती थीं। हालांकि, बाद में मनीषा को अभिषेक मल्हान से फलक नाज के बारे में बात करते देखा गया।
अभिषेक से मनीषा ने फलक की बुराई की
मनीषा जाकर अभिषेक से बताती हैं क वह बेबिका के साथ अपनी लड़ाई से खुश नहीं थी और उन्होंने दावा किया कि फलक उसके दोस्त को उसके खिलाफ भड़का रही है। मनीषा ने कहा कि वो खेल खेल रही है। बाकि का फिर भी पकड़ में आ जाता है लेकिन फलक बहुत चालाक है। हालांकि, फलक के बारे में मनीषा की चर्चा ने उनके भाई शीजान खान को परेशान कर दिया है।
शीजान ने मनीषा को सुनाई खरी-खोटी
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शीजान खान ने अभिषेक के साथ उनकी बहन के बारे में शिकायत करने के लिए मनीषा रानी की आलोचना की। उन्होंने लिखा, "प्रिय मनीषा रानी! मेरी बहन बिल्कुल वैसी ही है जैसी वह घर के अंदर होती है, जैसी वह बाहर होती है! सिर्फ इसलिए कि आपके पास "कंटेंट" खत्म हो गई है, ऐसे इंसान के बारे में पीठ पीछे बुराई ना करें जिन्हें आप 'दीदी' कहा करती थीं। आपकी भाषा में कहूंगा थूक के चाटा नहीं करे।"
आलिया ने सलमान पर साधा निशाना
पिछले हफ्ते पलक पुरसवानी के एलिमिनेशन के बाद बाकी बचे सदस्यों ने जिया शंकर और आलिया सिद्दीकी को बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया था। दर्शकों से सबसे कम वोट प्राप्त करने के बाद आलिया ने बिग बॉस का घर छोड़ दिया है और घर से बाहर आने के बाद आलिया ने सलमान खान पर पक्षपात करने का आरोप लगाया और पूजा भट्ट को निगेटिव इंसान कहा।


Click it and Unblock the Notifications
