Bigg Boss OTT 2: अकांक्षा पुरी की अंडरवेयर देखकर जाद हदीद का बहक गया मन, निकाले अपने दिल के अरमान

Bigg Boss OTT 2

Bigg Boss OTT 2 Controversy: बिग बॉस ओटीटी 2 को शुरु हुए बस चंद ही दिन हुए हैं लेकिन ये शो लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। इस शो को लेकर फैंस के बीच अच्छा-खासा बज बना हुआ है और अब एक और कॉन्ट्रोवर्सी ने शो को ट्रेंड करा दिया है और लोग हैरान हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है।

जाद और अकांक्षा की नजदीकियां

'बिग बॉस OTT 2' में इन दिनों बहुत कुछ चल रहा है। कई सितारों के बीच तनातनी चल रही है और कइयों के बीच प्यार की बातें। बीते कई दिनों से जाद हदीद और अकांक्षा पुरी में काफी नजदीकियां देखी जा रही हैं। दोनों को अक्सर साथ में एक्सरसाइज करते हुए तो कभी साथ में घर का काम करते हुए देखा जाता है। यही नहीं, जाद खुलेआम अकांक्षा से फ्लर्ट करते हुए भी नजर आते हैं। लेकिन हाल ही मं उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे जानने के बाद लोग हैरान हो गए हैं।

अकांक्षा के अंडरवेयर पर किया कमेंट

सोशल मीडिया पर जाद की एक बात काफी ज्यादा ट्रेंड हो रही है। बीते दिन बर्तन धोते वक्त भी जाद हदीद और आकांक्षा पुरी एक-दूसरे से बात कर-करके शर्मा रहे थे। लेकिन अब जाद अपने एक कमेंट की वजस से चर्चा का विषय बन गए हैं। दरअसल, जाद हदीद को लेकर माना जा रहा है कि उन्होंने आकांक्षा पुरी की अंडरवेयर पर कमेंट किया था। बताया जा रहा है कि जब अकांक्षा अपना इनरवेयर रख रही थीं तभी वहां मौजूद जाद ने अकांक्षा से कहा- "मुझे तुम्हारा ये इनरवियर पसंद आया।" हालांकि, अकांक्षा ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया।

बिग बॉस के निशाने पर अकांक्षा

बिग बॉस ओटीटी का हाल ही में एक प्रोमो सामने आया है और इस प्रोमों में सभी घरवाले पहले तो सकपकाए हुए से नजर आते हैं लेकिन बाद में जब बिग बॉस अनाउंसमेंट करते हैं तो सब हैरान रह जाते हैं। जब सभी घरवाले एक साथ बैठते हैं तो बिग बॉस अकांक्षा की ही करतूतों पर से पर्दा हटाने लग जाते हैं। इस वीडियो में बिग बॉस अकांक्षा को कहते नजर आ रहे हैं- ' वाह अकांक्षा वाह! इन चंद दिनों में आपकी फेकनेस काफी नजर आई है। बड़े-बड़े आंसू रोकर, ऐसा लगता है कि आप इसी तरह फेक रहती हैं। हमने उन्हें नाचते हुए भी देखा। यहां फेकनेस और नकलीपन के लिए कोई जगह नहीं है। इस अनाउंसमेंट के बाद अकांक्षा का चेहरा उतरा हुआ नजर आता है।

More from Filmibeat

Read more about: bigg boss ott 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X