बिग बॉस के घर में लिप लॉक करने से लेकर पैंट उतारने वाले Jad Hadid हैं इतने ज्यादा अमीर कि...

Jad Hadid

Jad Hadid Net Worth: पिछले हफ्ते जियो सिनेमा पर अपनी शुरुआत के बाद से, 'बिग बॉस ओटीटी' का दूसरा सीजन, जिसमें होस्ट के रूप में सलमान खान हैं, दर्शकों को लुभा रहा है। देश दुनिया की 13 जानी-मानी हस्तियों ने बिग बॉस के घर में एंटर किया है।

अब तक, छह में से हफ्ते हफ्ते बीत चुके हैं और विवादास्पद रियलिटी शो हर गुजरते दिन के साथ और अधिक रोमांचक और मनोरंजक होता जा रहा है, पूजा भट्ट, अवनाश सचदेव, फलक नाज़, साइरस ब्रोचा, अभिषेक मलहान उर्फ फुकरा इंसान, जिया शंकर और आकांक्षा पुरी जैसे कई प्रसिद्ध नाम फिलहाल बिग बॉस के घर में बंद हैं।

दुबई का जाना-माना नाम हैं जैड

इनमें से एक हैं जैड हदीद, जिनका असली नाम मोहम्मद हसन हदीद है। वह सोशल मीडिया पर एक लोकप्रिय हस्ती हैं जिनके पास काफी बड़ा फैन बेस है। इंस्टाग्राम पर 404k से अधिक फॉलोअर्स के साथ, जैड मूल रूप से लेबनान के रहने वाले हैं और उन्होंने खुद को एक प्रमुख मॉडल के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने दुबई में बड़ी सफलता हासिल की है, जहां वह मिडल ईस्ट में सबसे ज्यादा फीस पाने वाले मॉडलों में से एक हैं।

दो कॉन्ट्रोवर्सीज में फंसे

इस वक्त, मॉडल टास्क के एक भाग के रूप में कंटेस्टेंट आकांक्षा के साथ लिप-लॉक करके सबका ध्यान खींच रहे हैं। दूसरी ओर बेबिका के साथ हुई लड़ाई में अपनी पैंट खिसकाने को लेकर भी सलमान ने जैड को खूब लताड़ा था। लेकिन इस बीच क्या आप जानते हैं कि उनकी कुल संपत्ति कितनी है?

बेहद कठिन था शुरुआती जीवन

मूल रूप से अरब देश से ताल्लुक रखने वाले, जैड हदीद वर्तमान में दुबई, में रहते हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मॉडलिंग में करियर शुरू करने से पहले उन्होंने इंटरनेशनल मार्केटिंग में ग्रैजुएशन की पढ़ाई की। जैड हदीद की शुरुआकती जिंदगी कठिनाइयों से भरी थी, क्योंकि जन्म के कुछ समय बाद ही उनके माता-पिता ने उन्हें छोड़ दिया था। बिग बॉस ओटीटी 2 के एक हालिया एपिसोड में, उन्होंने माता-पिता के अलग होने और 3 साल की उम्र में अकेले छोड़ दिए जाने की अपनी कहानी खुलकर शेयर की। उन्होंने पास के एक रेस्तरां से बचा हुआ खाना और कचरा खाकर जीवित रहने की कहानी बताई।

11 की उम्र में बने मॉडल

7 साल की उम्र में उन्हें एक अनाथालय में ले जाया गया, जहां उन्होंने अपना बाकी बचपन बिताया। 11 साल की उम्र में, वो ऐसे लोगों के संपर्क में आए, जिनकी मदद से वो आज मॉडलिंग की दुनिया का जाना-माना नाम हैं। जैड को अलग-अलग विज्ञापनों के जरिए पहचान मिली और वह मिडल-ईस्ट के मॉडलिंग इंडस्ट्री में फैमस सेलेब में से एक बन गया। उन्होंने बेरूत फैशन वीक में रैंप की शोभा बढ़ाई और खुद को इस इडस्ट्री के सबसे धनी मॉडलों में से एक के रूप में स्थापित किया। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैड की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 10 करोड़ रुपये है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Read more about: bigg boss
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X