ऐसी हरकत करने की वजह से बिग बॉस के पहले दिन ही पुनीत सुपरस्टार को मिली वार्निंग, यूट्यूबर ने कहा-'मुझे निकालो'

Bigg Boss OTT 2 Elimination: बिग बॉस OTT 2 का प्रीमियर हो चुका है। बीती शाम सलमान खान ने शो के कंटेस्टेंट्स का परिचय कराया। आकांक्षा पुरी, फलक नाज़, अभिषेक मल्हान, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी, मनीषा रानी, अविनाश सचदेव, पलक पुर्सवानी और कई अन्य प्रतियोगियों की लिस्ट का हिस्सा हैं।
पहले ही दिन एलिमिनेशन का चक्कर
पूजा भट्ट भी इस सीजन की एक प्रतियोगी हैं जो फैंस के उत्साह को बढ़ा रही हैं। बिग बॉस हमेशा टास्क, लड़ाई और सर्वाइवल के बारे में होता है लेकिन एलिमिनेशन इसका एक बड़ा हिस्सा है और बिग बॉस ओटीटी 2 का पहला एलिमिनेशन होते-होते रुक गया। उन्होंने पहले ही दिन ऐसे-ऐसे कारनामे कर दिए कि उनको पहले ही दिन एलिमिनेशन के चक्कर में पड़ गए।
पुनीत ने चेहरे पर लगाया टूथपेस्ट
ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड के आखिर में हमने देखा कि पुनीत बाथरूम में जाकर दो टूथपेस्ट की ट्यूब को अपने चेहरे पर मलते हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने बेसिन के पास पड़ी हैंडवॉश की बोतल भी अपने सिर पर खाली कर ली। उन्होंने कहा कि उन्हें रात में टूथपेस्ट लगाने की आदत है। लेकिन उन्हें जब दूसरे कंटेस्टेंट्स ने देखा तो उन्होंने झूठ बोल दिया कि बिग बॉस ने उन्हें यह टास्क दिया था।
बिग बॉस ने दी चेतावनी
बिग बॉस ने कहा, 'मैंने सोचा था कि शो की शुरुआत एक अच्छे और खुशनुमा मिजाज से करूंगा। लेकिन घर में कुछ ऐसा हुआ कि वह ऐसा नहीं पाएंगे।' बिग बॉस ने आगे कहा कि हो सकता है कि आज की बाहर की दुनिया सोशल मीडिया और खुद को मोबाइल कैमरे के सामने दिखाने को ही नया शगल मानती हो, लेकिन यह घर बिग बॉस का है और वह थोड़े पुराने खयालात के हैं। घर के कुछ नियम हैं, जिसकी अवहेलना वह कतई बदार्शत नहीं करेंगे। 'घर के सामान को नुकसान पहुंचाना, बिग बॉस की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाना, यह बहुत बड़ी गलती है। मैं यह बिल्कुल नहीं चाहता कि आप कुछ ऐसा करें, जिससे आपको या घरवालों को किसी तरह का नुकसान पहुंचे। इसलिए यह आपके लिए यह पहली और आखिरी गलती होनी चाहिए। इसके बाद अगर दोबारा ऐसा होता है तो आपको घर से निष्कासित भी किया जा सकता है।'
पुनीत ने दिया रिएक्शन
पुनीत ने कहा, 'मुझे कोई धमकी ना ही दे तो बेहतर है। मैं यहां यह सब सुनने नहीं आया। अगर मुझे निकालना है तो अभी निकाल दे। दरवाजा खोले, मैं अभी चला जाऊंगा। मुझे बाहर की दुनिया में करोड़ों लोग जानते हैं और मुझे ऐसे शो की जरूर नहीं है। धमकी तो कतई न देना।'


Click it and Unblock the Notifications











