पूजा भट्ट ने बिग बॉस के घर में पूर्व पति को लेकर कही ऐसी बात, बताया क्यों नहीं बन पाई मां

बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों और फिल्मेकरों में शुमार पूजा भट्ट इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। दरअसल आपको बता दें कि इन दिनों वह Bigg Boss OTT 2 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही है। इतना ही नहीं उन्हें दर्शक और सभी घरवालों से काफी ज्यादा प्यार मिल रहा है। इस शो के दौरान उन्होंने अपनी टूटी हुई शादी और बच्चों के बारे में भी बात की है। साथ ही साथ उन्होंने अपने पिता मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट से लेकर अपने शराब की लत के बारे में भी काफी कुछ बताया।
पूजा की महज़ 11 साल में ही टूटी थी शादी
दरअसल आपको बता दें कि पूजा भट्ट ने रेस्टोरेंट के मालिक और वीडियो जॉकी मनीष मखीजा के साथ में शादी रचाई थी। लेकिन महज 11 साल में दोनों की शादी टूट गई। उन्होंने इस पर बात करते हुए कहा कि "मेरी शादी को तकरीबन 11 साल हो चुके थे। लेकिन कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। जिंदगी में सिर्फ एक ही मौका मिल पाता है। वह भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक अहम हिस्सा थे। साथ ही वह बहुत अच्छे इंसान भी हैं और हमारे बीच काफी अच्छी बनी भी थी।"
बच्चों को लेकर पूजा भट्ट ने कही ऐसी बात
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पूजा भट्ट ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बेबीका धुर्वे के साथ में काफी कुछ बातचीत की है। जब बेबीका ने उनसे पूछा कि उन्होंने कभी बच्चों के बारे में क्यों नहीं सोचा? तो इस पर पूजा भट्ट ने जवाब देते हुए कहा कि "मनीषा से अच्छा पिता कोई हो ही नहीं सकता है। उस समय में बच्चों के लिए रेडी नहीं थी। मुझे बच्चों से प्यार है और मुझे बच्चे चाहिए भी। लेकिन उस वक्त मैं बच्चे करने के लिए तैयार नहीं थी। मैं झूठ नहीं बोल सकती हूं।"
2014 में हुआ मनीष और पूजा का तलाक
पूजा भट्ट ने इसी पर आगे यह भी कहा कि जब हम झूठ बोलना शुरू कर देते हैं तो उसके बाद में ब्लेम गेम भी शुरू हो जाता है। लेकिन मैं यह सब नहीं करना चाहती हूं। जो भी था, जब तक था बहुत अच्छा था। जब तक हमने गरिमा थी तब तक हम साथ रहे। लेकिन एक अच्छे नोट पर हम अलग हो गए थे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि पूजा भट्ट और मनीष मखीजा ने 2014 में तलाक ले लिया था।
Recommended Video
महेश भट्ट के कारण पूजा ने छोड़ी थी शराब की लत
पूरी इंडस्ट्री इस बात से वाकिफ है कि पूजा भट्ट अल्कोहल एडिक्ट हो गई थी। लेकिन काफी सालों पहले उन्होंने शराब को एकदम सही जिंदगी से निकाल दिया। बिग बॉस शो में इसी पर बात करते हुए पूजा भट्ट ने बताया कि "ये सब मेरे लिए काफी आसान रहा। मुझे एक दिन मेरे पापा ने मैसेज किया और कहा 'आई लव यू किड'। जिस पर मैंने भी रिप्लाई किया और कहा 'आई लव यू पॉप्स'। जिसके बाद पापा का रिप्लाई आया कि अगर तुम सच में मुझसे इतना प्यार करती हो तो सबसे पहले खुद से प्यार करना सीखना होगा. ऐसा इसीलिए क्योंकि मैं तुम्हारे अंदर ही जीता हूं। यह मेरे लिए एक वेकअप कॉल थी और उसके बाद में मैंने शराब को हाथ तक नहीं लगाया।"


Click it and Unblock the Notifications











