Bigg Boss OTT की लिस्ट आई सामने, ये कंटेस्टेंट अपनी चाल से कर सकते हैं सलमान खान का जीना हराम!

Bigg Boss OTT Contestants: देश का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो की शुरुआत इस साल 'बिग बॉस OTT' से होने वाली है और इस बार इसे कोई और नहीं बल्कि सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं। शो के बारे में जैसे ही लोगों को पता चला वो अब कंटेस्टेंट की लिस्ट खोज रहे हैं और अगर आप भी ऐसा ही कर रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ डिटेल लाए हैं।
इसी महीने से शुरू होगा Bigg Boss OTT 2
'बिग बॉस ओटीटी 2' से जितनी जल्दी आने की उम्मीद की जा रही थी, उतनी ही जल्दी आ रहा है। इस महीने शो का प्रीमियर होगा और सलमान खान शो के वेब वर्जन की मेजबानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। बिग बॉस ओटीटी के पिछले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था। रियलिटी टीवी शो के फैंस के बीच यह शो काफी हिट हुआ था। और अब फैन्स दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सीजन का प्रीमियर 19 जून को होगा। इस बीच, सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट की एक कथित लिस्ट सामने आई है। आइए उन सेलेब्स की सूची देखें जिनके बारे में अफवाह है कि सलमान खान-होस्ट बिग बॉस ओटीटी 2 में जा सकते हैं।
आवेज और अध्ययन
इस लिस्ट में पहला नाम है आवेज दरबार, जो गौहर खान के देवर और इस्माइल दरबार के छोटे बेटे हैं। आवेज एक डांसर और एक्टर हैं और सोशल मीडिया पर उनके रील्स काफी ज्यादा वायरल होते रहते हैं। दूसरा नाम है अध्ययन सुमन जो मशहूर एक्टर शेखर सुमन के बेटे हैं। आपको बता दें, शेखर सुमन ने कई मौकों पर 'बिग बॉस 16' को होस्ट किया है और अब उनके बेटे शो में बतौर कंटेस्टेंट आ सकते हैं।
पुराना प्यार आपस में टकराएगा
'इस प्यार को क्या नाम दूं' से घर-घर अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर अविनाश सचदेव भी इस शो का हिस्सा बन सकते हैं। अविनाश के संग ही कभी रिलेशनशिप में रह चुकीं एक्ट्रेस पलक पुर्सवानी भी इसी शो का हिस्सा बन सकती हैं और अगर ऐसा होगा तो दोनों के बीच काफी तीखी बहस दिखने के आसार नजर आ सकते हैं।
बॉलीवुड से भोजपुरी तक पूरा मसाला
रिएलिटी शो 'लॉकअप' से फेमस हुईं अंजलि अरोड़ा इस बार 'बिग बॉस OTT' में अपना जलवा दिखा सकती हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस और इंफ्लुएंसर सपना गिल एक और नाम है जिनके बिग बॉस ओटीटी 2 में पार्टिसिपेट करने की अफवाह है। अनुराग डोभाल दुनिया के नंबर एक मोटो व्लॉगर हैं। उनका नाम भी बिग बॉस ओटीटी 2 कंटेस्टेंट लिस्ट में शामिल नामों में से एक है। एक्टर सूरज पंचोली को भी कथित तौर पर 'बिग बॉस ओटीटी 2' के लिए संपर्क किया गया है। एक्टर ने अभी तक सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी टीवी शो के लिए हामी नहीं भरी है।


Click it and Unblock the Notifications