इस एक्ट्रेस की तबीयत अचानक हुई खराब, जब अकेले पहुंची डॉक्टर के पास तो वो करने लगा हसीना संग गंदी हरकत

Jiya Shankar Molestation: एक्ट्रेस जिया शंकर शोबिज की दुनिया में एक लोकप्रिय चेहरा हैं। अभिनेत्री ने तमिल और तेलुगु फिल्म उद्योग में अपने छोटे से कार्यकाल के साथ उद्योग में अपने लिए एक जगह बनाई है। उन्होंने मराठी फिल्म 'वेड' में सभी का ध्यान आकर्षित किया। लेकिन इस वक्त वो 'बिग बॉस OTT 2' का हिस्सा हैं।
फैमिली डॉक्टर ने उठाया फायदा
'बिग बॉस' के घर में जिया शंकर वह अपनी खूबसूरती और ग्रेस से सबका ध्यान अपनी ओर खींच ही चुकी हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 प्रतियोगी ने पिंकविला के साथ एक विशेष बातचीत की और अपने निजी और प्रोफेशनल जिंदगी के बारे में खुलकर बात की। पिंकविला से बात करते हुए, एक्ट्रेस ने शेयर किया कि उनके परिवार के डॉक्टर ने कैसे उनके साथ छेड़खानी की थी। उन्होंने बताया कि कैसे उस व्यक्ति ने फायदा उठाया और इसके बाद उनपर क्या बीती।
अकेले देखकर किया वार
एक्ट्रेस ने खुलासा किया, "मुझे मेरे परिवार के डॉक्टर ने ही मोलेस्ट किया।" वह 10वीं क्लास में थीं और उनकी बोर्ड की परीक्षा थी और वो अचानक बीमार पड़ गईं। यह उनके माता-पिता के अलग होने के बाद था, इसलिए वह अकेले ही डॉक्टर के पास गई। जिया ने शेयर किया, "मैं एक बच्ची थी। मुझे कैसे पता चलेगा कि वह यह जानकर मेरा फायदा उठाएगा कि मेरे माता-पिता अब साथ नहीं रह रहे हैं? इसलिए, जब उसने मुझसे पूछा कि मेरे पिता वहां क्यों नहीं हैं, तो मैंने उसे सच बता दिया।" एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि इस घटना ने उन्हें बहुत परेशान कर दिया था।
पुलिस में की शिकायत
पिशाचिनी एक्ट्रेस ने आगे बताया कि जब वह पुलिस स्टेशन गई तो वहां उनसे घटना के बारे में पूछा गया। अपने अनुभव को याद करते हुए, जिया शंकर ने शेयर किया, "मुझसे उन सभी शर्मनाक डिटेल के बारे में पूछा गया था और मेरे लिए यह बहुत ज्यादा था। मुझें बार-बार उसी फीलिंग से गुजरना पड़ता था लेकिन आपको शैतान से लड़ने के लिए कुछ चीजों से गुजरना होगा। "
लड़कियों को दी सलाह
जिया इन अनुभवों से गुजरने वाली लड़कियों के लिए कुछ सलाह भी साझा करती हैं। एक्ट्रेस ने कहा, "बड़े होकर अगर आप कभी ऐसी परिस्थितियों से गुजरे हैं, तो मुझे बेहद खेद है। लेकिन, कृपया उस व्यक्ति की पहचान उजागर जरूर करें, ताकि वह किसी और लड़की के साथ ऐसा करने की हिम्मत न करे। आइए हम अपना हौसला बढ़ाएं।"


Click it and Unblock the Notifications