'फुकरा इंसान' ने महज़ 25 साल की उम्र में कमाई करोड़ो की सम्पत्ति, बिग बॉस में लूटी वाहवाही

बिग बॉस ओटीटी 2 इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। इतना ही नहीं इस सीजन में यूट्यूबर अभिषेक मल्हान भी काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं। अभिषेक को उन कंटेस्टेंट्स में से एक माना जाता है जिन्हे बहुत ही कम उम्र में बिग बॉस जैसे मंच पर आने का मौका मिला और अपना हुनर दिखाने का भी अवसर प्राप्त हुआ। इतना ही नहीं उन्होंने बिग बॉस के घर में एक अच्छा और एक सच्चा इंसान बनने का खिताब अपने नाम किया। इतना ही नहीं उन्होंने अपने दोस्तों के लिए सही को सही और गलत को गलत कहने में कभी भी झिझक नहीं की। यही एक आदत है जिसे अभिषेक के फैन्स काफी ज्यादा पसंद किया करते हैं। बता दें कि अभिषेक मल्हान ने यूट्यूब चैनल के जरिए करोड़पति बनने का ख्वाब भी पूरा किया और उन्हें आलीशान गाड़ियों का भी खूब शौक है।
अभिषेक के यूट्यूब पर हो चुके हैं 6 मिलियन फॉलोअर्स
अभिषेक मल्हान यूट्यूब पर 'फुकरा इंसान' नामक एक चैनल चलाते हैं और यहीं से उनको खूब लोकप्रियता हासिल हुई है। यहां तक कि उनके एक भाई है जिनका नाम निश्चय मन हाल है और वह भी एक यूट्यूबर भी हैं। उनके चैनल का नाम 'ट्रिगर्ड इंसान' है। यहां तक कि आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी बहन प्रेरणा मल्हन तक वंडर्स हब नामक एक यूट्यूब चैनल चलाती हैं। अपने भाई-बहनों से मोटिवेट होकर अभिषेक ने साल 2019 में अपना कंटेंट यूट्यूब पर डालना शुरू किया। उन्होंने अपना पहला वीडियो अलग-अलग रुपए में मिलने वाली वाटर बोतल पर बनाया। जो कि काफी ज्यादा वायरल हो गया था और इसके बाद में उनके यूट्यूब पर तकरीबन 6 मिलियन फॉलोअर्स भी हो गए। लेकिन आपको बता दें कि अब अभिषेक मल्हान 'फुकरा इंसान लाइव' और 'फुकरा इंसान शॉर्ट्स' नाम के भी चैनल चलाने लगे हैं।
अभिषेक मल्हान की नेटवर्थ
लेकिन अगर हम अभिषेक मल्हान की नेटवर्थ की बात की जाए तो आपको बता दें कि वह बहुत ही कम वक्त में करोड़ों के मालिक बन चुके हैं। यहां तक कि अभिषेक की नेटवर्थ भी 7-10 करोड़ रुपए के बीच में बताई जाती है। उनके वीडियो तेजी से इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं और उसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह हर महीने 20 से 25 लाख से कम नहीं कमाते होंगे। यहां तक कि आपको बता दें कि उन्हें महंगी महंगी गाड़ियों का भी खूब शौक है। इसी वजह से उन्होंने अभी तक अपनी कमाई से जैगुआर एफ पेस एसयूवी खरीद ली है। इसकी कीमत तकरीबन भारत में 80 लाख रुपए है। इतना ही नहीं अभिषेक की अभी तक कोई भी गर्लफ्रेंड की खबर सामने नहीं आई है। लेकिन उन्हीं की साथ ही कंटेस्टेंट मनीषा रानी के साथ में उनकी दोस्ती के खूब चर्चे होते हुए नजर आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications