..................... Bigg Boss OTT 2 confirmed Contestants list is out Bigg Boss OTT Season 2 contestants revealed - Hindi Filmibeat

Bigg Boss OTT 2 के कंटेस्टेंट की पहली झलक आई सामने, 12 खिलाड़ियों में से आपने कितनों को पहचाना?

bigg boss ott

Bigg Boss OTT 2 Contestants: 'बिग बॉस OTT 2' का प्रीमियर डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ रही है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर इस बार 'बिग बॉस OTT 2' में कौन-कौन जाने वाला है और अगर आप भी जानना चाहते हैं कि इस बार 'बिग बॉस' का हिस्सा कौन बनेगा तो हम आपके लिए लाए हैं डिटेल।

कंटेस्टेंट्स की पहली झलक आई सामने

सलमान खान द्वार होस्ट किया जाने वाला रिएलिटी शो 'बिग बॉस OTT 2' का प्रीमियर 17 जून को है और कंटेस्टेंट्स की डिटेल अब तक ढंग से सामने नहीं आई है। हाल ही में शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट की एक झलक सामने आई है, जिसे देखकर फैंस के दिलों कि धड़कन बढ़ गई है। जो फोटो सामने आई है उसमें 12 कंटेस्टेंट दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इन सभी कंटेस्टेंट की ये झलक साफ नहीं है और धुंधली सी है।

ये हो सकते हैं कंटेस्टेंट

खबरें जो सामने आ रही हैं, उनके अनुसार जो कंटेस्टेंट हो सकते हैं वो हैं- साइरस बरोचा, पुनीत सुपरस्टार, अकांक्षा पुरी, अविनाश सचदेव, जिया शंकर, आलिया सिद्दिकी, बेबिका धुर्वे, फलक नाज, मनीषा रानी, श्रुति सिन्हा, पलक पुसरवानी, केविन अल्मासिफर और अभिषेक मलहान।

पिछले सीजन की विनर

आपकी जानकारी के लिए बता दें, 'बिग बॉस OTT' का पहला वर्जन करण जौहर ने होस्ट किया था। इस सीनज की विजेता दिव्या अग्रवाल थीं। इसी सीजन में उर्फी जावेद भी आई थीं, लेकिन वो इस सीजन से निकलने वाली पहली कंटेस्टेंट भी थीं। हालांकि, शो में आने के बाद उर्फी की किस्मत चमक गई और वो बिग बॉस से जल्दी बाहर निकलने के बाद भी उन्होंने अपना नाम कमा लिया है।

Read more about: bigg boss ott
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X