इस साल बिग बॉस ओटीटी सीज़न 2 हुआ कैंसिल, सीधा बिग बॉस 16 से होगी शुरूआत, जानिए कारण
बिग बॉस ओटीटी ने पिछले साल, डिजिटल दुनिया पर काफी धमाका किया और कोरोना काल के दौरान लोगों का काफी मनोरंजन भी किया। चार हफ्तों का ये शो, करण जौहर ने होस्ट किया था और ये 24 घंटा, वूट पर लाईव चला था। इस शो को जीता था दिव्या अग्रवाल ने वहीं बिग बॉस ओटीटी के पहले सीज़न के प्रतिभागी प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट और शमिता शेट्टी ने बिग बॉस 16 में हिस्सा लिया।
पहले सीज़न की सफलता के बाद माना जा रहा था कि इस सीज़न भी ये शो काफी हिट रहेगा। लेकिन अब रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस ओटीटी सीज़न 2 इस साल कैंसिल कर दिया गया है। पिछले सीज़न के होस्ट करण जौहर ने इस साल शो करने से मना कर दिया है।

वहीं अब ताज़ा रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस ओटीटी 2 के कैंसिल होने के बाद बिग बॉस 16 पर काम तेज़ी से शुरू हो चुका है। जहां, शो का प्री प्रोडक्शन खत्म होने को है वहीं जल्दी ही सेट बनना भी शुरू हो जाएगा। सलमान खान पहले ही इस सीज़न को कंफर्म कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











