Bigg Boss OTT 2: रोका होने के एक महीने बाद ही एक्टर ने दिया मंगेतर को धोखा, फिर शादी से पहले की ऐसी हरकत कि...

Bigg Boss OTT 2 Update: इस वक्त बिग बॉस OTT में आए दिन खूब बवाल होते रहते हैं। शो में एक एक्स कपल यानी अविनाश सचदेव और पलक पुरसवानी भी मौजूद थे, जिनके बीच में काफी लड़ाइयां देखने को मिली थी। हालांकि, पलक शो के शुरू होने के एक हफ्ते बाद ही निकल गईं और अब बाहर आकर वो अविनाश और अपने रिश्ते की पोल खोल रही हैं।
रोके के एक महीने बाद ही दिया धोखा
हाल ही में पलक ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे उन्हें अविनाश ने रोका होने के एक महीने बाद ही धोखा दे दिया था लेकिन फिर भी उन्होंने एक्टर को एक चांस दिया ताकि वो सुधर जाएं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उन्होंने अविनाश को मौका दिया क्योंकि वो उनसे पिछले चार साल से प्यार करती आ रही थीं और अब इस मामले में दो परिवार भी जुड़ चुके थे, इसलिए उन्होंने अविनाश को मौका दिया।
दूसरी बार फिर दिया धोखा
इस घटना के आठ महीने बाद जब एक्ट्रेस अपने दोस्तों के साथ गोवा में थीं और तभी उन्हें पता चला कि अविनाश एक बार फिर से उन्हें धोखा दे रहे हैं और इस बार उन्होंने एक्टर के मां-बाप और अपने मां-बाप को बुलाया और सारी चीजें सामने रखीं। लेकिन अविनाश ने बड़े प्यार से कह दिया कि वो उनसे यानी पलक से प्यार नहीं करता इसलिए उन्होंने उसे धोखा दे दिया।
धोखे के बदले दी ये अजीब सफाई
अविनाश के इस जवाब पर पलक ने कहा कि इन सब चीजों को कहना का एक तरीका होता है। अगर आपको ऐसा महसूस हो रहा था तो आप आते मुझसे बात करते। आप बताते कि हम दोनों के बीच का रिश्ता शादी में नहीं बदल सकता क्योंकि मैं तुमसे प्यार नहीं करता। पलक कहती हैं कि मैंने उसके धोखे के बाद भी उसे मौका दिया, मुझे उसे प्यार नहीं करना चाहिए था उल्टा वो ही कह रहा है कि मुझे तुमसे प्यार नहीं।
ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में गईं
पलक कहती हैं कि आप मेरे पास आते मुझसे ब्रेकअप करते तो मुझे इस बात को लेकर क्लैरिटी होती कि हां मैं एक ऐसे इंसान से मिली जिसे मुझसे प्यार नहीं था तो उसने मुझे साफ कह दिया कि वो मुझसे प्यार नहीं करता। पलक ने आगे यह भी कहा कि अविनाश के इस काम से वो पूरी तरह से टूट गई थीं और उनके धोखे की वजह से वो डिप्रेशन में भी चली गई थीं।


Click it and Unblock the Notifications











