Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस में बेटे को याद कर फूट-फूटकर रोई आलिया सिद्दिकी, बोलीं- अगर तलाक नही लेती तो..

bigg-boss-ott-2-aaliya-siddiqui-cries-for-her-son-also-talks-about-divorce

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस हाउस में भरपूर ड्रामा और कंट्रोवर्सी की शुरुआत हो चुकी है। इस साल नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दिकी भी बतौर कंटेंस्टेंट शामिल हुई हैं और दर्शकों का काफी ध्यान बटोर रही हैं। आलिया ने बिग बॉस के शो में अपने जीवन के हर पहलू को बड़ी ही सहजता से सबके सामने रखा है। लेकिन इस बार वो बहुत भावुक नजर आईं।

आलिया शो में अपने बेटे के लिए फूट फूटकर रो रही हैं। जी हां, हाल ही के एपिसोड में आलिया अपने बच्चों को लेकर चिंतित बहुत चितिंत और भावुक दिखीं.. खासकर बेटे के लिए।

बेटे को लेकर आलिया सिद्दीकी क्यों हैं चितिंत!

आलिया को अकेले रोता देख, शो में उनके अच्छे दोस्त बने अभिषेक मल्हान ने उनसे रोने की वजह पूछी ,तब आलिया ने कहा कि, "मेरा छोटा बच्चा (बेटा) मेरे जैसा ही है। वह सब कुछ अपने अंदर रखता है, अगर उसे मेरी याद आती है तो वह किसी के साथ अपना दर्द नही बांटता। मैं भी ऐसी ही हूं, मैं अपनी समस्याएं अपने अंदर ही रखती हूं और किसी के साथ शेयर नहीं करती हूं। वो बोल नहीं पता, फिर बीमार पड़ जाता है। उसको बुखार हो जाएगा या कुछ और तभी उसे मेरी जरूरत होती है। अगर मैं तलाक नहीं लेती, तो मैं कभी नहीं आती उनको छोड़ कर...कभी नहीं। यह मेरे करियर की वजह से है। लेकिन आपने जो काम अपने हाथ में लिया है उसे खत्म करना जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है।"

आपको बता दे कि हाल ही में आलिया ने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के घर के अंदर जाने से पहले मंच पर सलमान खान के साथ हुई बातचीत में खुलासा किया कि उनके अलग हो चुके पति नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उन्हें शो में आने के लिए प्रेरित किया था।

उन्होंने ये भी कहा था कि नवाज ने उन्हें बिना किसी तनाव के अंदर जाने के लिए कहा क्योंकि वह आलिया की अनुपस्थिति में बच्चों को छुट्टियों के लिए पेरिस ले जाएंगे। आलिया ने ये बात भी स्पष्ट रूप से रखी कि उन्हें अपने जीवन के 19 वर्षों में नवाज से जिस समर्थन की जरूरत थी वह अब उनसे मिल रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X