बिग बॉस हाउस से जाने का दुख लेकिन मलाल नहीं: अपूर्वा
अपूर्वा ने कहा कि बिग बॉस मेरे लिए चुनौती थी जिसे मैंने काफी हद तक निभा लिया। लेकिन जबसे मेरी पत्नी शिल्पा शो से बाहर हुई थी तब से खुद को अकेला महसूस करने लगा था।हम दोनों साथ अंदर गए थे और शिल्पा की मौजूदगी ने ही मुझे अंदर जाने के लिए राजी किया था। लेकिन मैं खुश हूं कि मैं घर दिवाली के मौके पर जा रहा हूं इसलिए कह नहीं सकता कि मुझे 'बिग बॉस' के घर में रहने का पछतावा है।
'बिग बॉस' के अपने अनुभव याद करते हुए उन्होंने कहा, "यह आजीवन साथ रहने वाला अनुभव है। जो ना पहले मिला और ना कभी दोबारा मिलेगा।"उन्होंने कहा, "शिल्पा को एंडी बहुत पसंद हैं। वे हमेशा के लिए दोस्त बन गए हैं।"
यह सवाल पूछे जाने पर कि फिलहाल क्या योजनाएं हैं? अपूर्वा ने कहा, "हां, मैं और शिल्पा छुट्टियों पर जाएंगे। कब, कहां, कैसे..यह उसे तय करने दूंगा। यह निर्णय हमेशा उसे ही लेने देता हूं।"


Click it and Unblock the Notifications
