बिग बॉस के लिए कंफर्म हुआ इस दिहाड़ी मजदूर का नाम, जानिए कौन हैं रोशन भजनकर कैसे मिली बिग बॉस में एंट्री

Who Is Roshan Bhajankar Bigg Boss Marathi: बिग बॉस मराठी एक बार फिर से अपने नए सीजन के साथ वापसी के लिए तैयार है। इस रियलिटी शो के लिए फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच शो की एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है प्रतियोगियों की लिस्ट ने। इस सीजन में भी लोकप्रिय अभिनेता रितेश देशमुख एक बार फिर होस्ट की भूमिका में नजर आएंगे।

Who Is Roshan Bhajankar

इस बार शो में रोशन भजनकर का नाम बतौर कंटेस्टेंट सामने आया है। ये नाम हर किसी के लिए काफी दिलचस्प है। जी हां रोशन भजरनकर को 'Bigg Boss Marathi Season 6' में प्रतियोगी के रूप में शामिल किया गया है। वे इस सीज़न के 13वें प्रतियोगी के रूप में शो में प्रवेश करते दिखाई देंगे। उन्होंने अपने दैनिक जीवन की प्रेरणादायक कहानी और फिटनेस जर्नी की वजह से दर्शकों का ध्यान खींचा है।

शो में उनकी एंट्री को उनकी मेहनत और बैक्राउंड के कारण काफी सुर्खियों में है। दरअसल, आपको बता दें कि रोशन भजनकर पेशे से मजदूर हैं। रोशन भजनकर महाराष्ट्र के अमरावती से ताल्लुक रखते हैं। वह एक डे़ली वेज लेबर हैं, जो दिन में रेलवे गोडाउन पर सीमेंट, अनाज और दूसरी भारी बोरी उठाने का काम करते हैं।

मेहनती जीवन और कड़ी ट्रेनिंग के चलते वे आज बॉडीबिल्डर और फिटनेस इन्फ्लुएंसर के रूप में सोशल मीडिया पर पहचान बना चुके हैं। रोशन के जीवन में न कोई महंगे सप्लीमेंट हैं, न कोई आसान रास्ता। घर का सादा खाना, तय दिनचर्या और अनुशासन ही उनकी ताकत है। हर पसीने की बूंद उनके परिवार के बेहतर भविष्य का भरोसा है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बिग बॉस मराठी सीजन 6 का प्रीमियर आज रात (11 जनवरी) होने जा रहा है। यह शो कलर्स मराठी चैनल पर प्रसारित होगा, जबकि इसकी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी।

More from Filmibeat

Read more about: bigg boss marathi bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X