साल 2018 में सलमान खान करेंगे 5 ब्लाॅकबस्टर धमाका...600 करोड़ी रिकॉर्ड !
साल 2018 का आगाज होते ही सलमान खान लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। यह साल सलमान के लिए बेहद खास है।
रेस 3 और दबंग के साथ इस साल बिग बॉस 12 और दस का दम में सलमान अपने स्टारडम का दम दिखाते हुए नजर आएंगे। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस फेहरिस्त में बिग बॉस मराठी का नाम जुड़ गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सलमान बिग बॉस 12 और बिग बॉस मराठी से एक साथ धमाका करते हुए नजर आएंगे। ऐसी खबर है कि बिग बॉस मराठी के लांच में 8 महीने लग सकते हैं।
मराठी बिग बॉस सीजन की प्लानिंग बिग बॉस के फिनाले के आस पास की गई है। ऐसे में इसकी तैयारी अभी शुरू हुई है। कंटेस्टेंट के चयन से लेकर पूरे शो को सेटअप करने में 7 से 8 महीने जा सकते हैं।
ठीक इसी तरह बिग बॉस 12 के लांच को भी 8 महीने का समय है। यानी यह दोनों सीजन एक ही समय पर या फिर आस पास लांच हो सकता है।
खबर यह भी है कि सलमान मराठी बिग बॉस के स्पेशल एपिसोड या फिर लांच एपिसोड में दिख सकते हैं।वैसे यह तो तय है कि सलमान खान को 2018 में ब्लाॅकबस्टर कमाई फिक्स है।
बहरहाल,यहां देखिए बिग बॅास के अब तक के विदेशी कंटेस्टेंट की झलक जो आपके होश उड़ा देंगे..


Click it and Unblock the Notifications
