VIDEO: Bigg Boss में निक्की तंबोली के साथ हुई बदसलूकी, कैमरों के बीच उतारा गया टॉप, मारा थप्पड़

Nikki Tamboli Bigg Boss Oops Moment: इस वक्त बिग बॉस मराठी सीजन 5 काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है और यह जबरदस्त टीआरपी भी बटोर रहा है। माना कि इस बार इस रियलिटी शो ने कई बार हदें पार कर दी है और मर्यादाओं का भी उल्लंघन किया है। एक बार फिर से बिग बॉस के घर में एक अजीब घटना घटी।
दरअसल आपको बता दें कि कैप्टंसी टास्क के वक्त मराठी एक्ट्रेस आर्या जाधव और निक्की तंबोली में जबरदस्त खींचातानी हो गई थी। टास्क जीतने के चक्कर में आर्या ने निक्की तंबोली को इतनी जोर से पकड़ लिया और अपने कब्जे में ले लिया कि उनका टॉप तकरीबन उतरने ही वाला था।
अब निक्की तंबोली का सोशल मीडिया पर जमकर ऊप्स मोमेंट वाला वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इसके अंदर आर्या ने निक्की तंबोली को और उनके टॉप को बहुत ही जोर से पड़ा हुआ है। निक्की तंबोली भी इस दौरान खुद को छुड़ाने की काफी कोशिश करती है और आर्या ने उनका टॉप इतनी जोर से खींचा कि वह उतरने ही वाला था।
कैमरों के बीच निक्की तंबोली को उप्स मोमेंट का शिकार होना पड़ा। इस वीडियो को देखने के बाद में हर कोई आर्या को ट्रोल करता हुआ नजर आ रहा है। काफी लोगों ने तो टीवी पर इतने सारे कैमरों के सामने ऐसी हरकत को शर्मनाक बताया है। काफी सारे लोगों का तो यह भी कहना है कि रितेश देशमुख इस मुद्दे पर वीकेंड का वार में बात करें। साथ ही लड़की होकर भी निक्की तंबोली के साथ ऐसा व्यवहार करने के लिए आर्या को सबक सिखाया जाए।
हालांकि यह तो पूरी तरीके से तय है कि वीकेंड का वार में आर्या की क्लास जरूर लगेगी। उन्होंने न ही निक्की तंबोली का टॉप उठाया बल्कि लड़ाई के बीच में एक्ट्रेस को थप्पड़ भी मार दिया। अब निक्की तंबोली ने भी इस पर आवाज उठाई है और सख्त एक्शन लेने के लिए भी कहा है। अब देखना तो यही होगा कि आर्या को एलिमिनेट किया जाता है या सिर्फ नॉमिनेट कर उनको छोड़ दिया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











