बिग बॉस में हीरोइन संग रोमांस कर रहा ये स्टार, बाहर प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड कर रही इंतज़ार

Bigg Boss Arbaaz Patel Nikki Tamboli

Bigg Boss Arbaaz Patel Nikki Tamboli: बिग बॉस मराठी 5 में नजर आ चुके अरबाज पटेल की लव लाइफ इन दिनों काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि बाहर गर्लफ्रेंड होते हुए भी वह शो में निक्की तंबोली के साथ में इश्क लड़ाते हुए नजर आ रहे थे। बिग बॉस के घर में निक्की तंबोली के साथ में वह नजदीकियां बढ़ाते हुए भी देखे गए।

इतना ही नहीं आपको बता दें कि बिग बॉस के घर के बाहर अरबाज पटेल की गर्लफ्रेंड लीजा बिंद्रा ने ब्रेकअप का भी हिंत दिया था। वह अपनी जिंदगी में मूव ऑन करने की भी बात कहती हुई नजर आई थी। लेकिन अब आपको बता दें कि इस कहानी में एक नया ट्विस्ट देखने को मिला है।

दरअसल स्प्लिट्सविला X5 में अरबाज पटेल की कनेक्शन रह चुकी नायरा आहूजा ने इस कपल को लेकर एक हैरान कर देने वाला खुलासा कर दिया है। नायरा ने बताया कि लीजा प्रेग्नेंट है और उनकी सीक्रेट वेडिंग को लेकर भी उन्होंने बात की। नायरा ने इस कपल को एक्सपोज किया और अब इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

दरअसल इस वीडियो में नायरा आहूजा कहती है कि "अरबाज-लीजा पूरे ड्रामेबाज है। लीजा चैट पर भी कहती है कि बिग बॉस शो स्क्रिप्टेड होता है और लव एंगल तो करना ही होता है। फिर वह दोबारा किसी को चैट पर कहती है कि अरबाज ने शो में जो भी लिमिट क्रॉस की है उसे पर उन्हें दुख है। किसी को कहती हैं कि वह शादीशुदा है और किसी को अनमैरिड बता रखा है।"

नायरा आहूजा ने आगे बात करते हुए कहा कि "इन दोनों ने पूरी तरीके से मेरा दिमाग खत्म कर दिया है। पहले तो उसने स्प्लिट्सविला के वक्त पर अफवाह फैला दी थी कि वह शादीशुदा है। लेकिन अब इनकी पीआर टीम ने एक अलग स्ट्रेटजी बनाई हुई है। मुझे किसी की तरफ से मैसेज भिजवा दिया जाता है कि लीजा प्रेग्नेंट है।"

नायरा आहूजा ने आगे यह भी कहा कि "यह पूरा गेम प्लान बना रखा है जिससे कि न्यूज़ सिर्फ उनकी शादी और बच्चों को लेकर आती रहे। जैसे ही अरबाज शो से निकलेगा वह लीजा के साथ में पैचअप कर लेगा। लेकिन निक्की तंबोली और मैं शो में बस बेवकूफ बने।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अरबाज पटेल ए बिग बॉस मराठी शो से बाहर आ गए हैं और उन्होंने सपोर्ट करने के लिए फैन्स को भी शुक्रिया कह दिया है। इसी के अलावा अभी तक निक्की तंबोली और लीजा पर उन्होंने कोई भी रिएक्शन नहीं दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X