रोडीज़ के कंटेस्टेंट रह चुके शिव ठाकरे ने जीता बिग बॉस मराठी 2, पहले भी जीत चुके हैं कई रोडीज़
बिग बॉस मराठी का सीज़न 2 भी खत्म हो चुका है और होस्ट महेश मांजरेकर ने 17 लाख का चेक विजेता को सौंप दिया। और ये विजेता हैं शिव ठाकरे। शिव, इससे पहले एमटीवी का शो रोडीज़ कर चुके हैं और इस शो में पॉपुलर होने के बाद ही उन्हें बिग बॉस में आने का मौका मिला। शिव का बिग बॉस का सफर शानदार था और वीणा जगताप से उनकी करीबी को काफी भुनाया गया।
हालांकि बिग बॉस के दौरान, एक एपिसोड में शिव की मां घर में उनसे मिलने आईं और उन्होंने वीणा से उनकी नज़दीकी पर अपनी आपत्ति जताई। फाईनल में रोहित ने वीणा और नेहा को हराकर ट्रॉफी हासिल की।
शिव पेशे से एक कोरियोग्राफर हैं और रोडीज़ में मशहूर होने के बाद उन्होंने अपना खुद का डांस स्टूडियो खोला जहां वो बच्चों को डांस सिखाते हैं। नेहा धूपिया और इमरान हाशमी उनके फेवरिट एक्टर्स हैं और रणविजय से वो बेहद प्यार करते हैं।

अब देखना है कि बिग बॉस जीतने के बाद शिव का करियर उन्हें कहां लेकर जाता है। शिव अभी भी अपने रोडीज़ के सारे दोस्तों के साथ अच्छे दोस्त हैं और सबसे मिलते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











