..................... Bigg Boss 4 is scripted- Manoj Tiwari | बिग बॉस: मनोज तिवारी ने सलमान-अरबाज पर लगाए आरोप - Hindi Filmibeat

बिग बॉस: मनोज तिवारी ने सलमान-अरबाज पर लगाए आरोप

By Jaya Nigam

बिग बॉस से बाहर निकलकर मनोज तिवारी को भले ही अमर सिंह की नई फिल्म में काम मिल गया हो लेकिन अभी तक वह अपने आप को घर से बाहर मान नहीं पा रहे हैं। मनोज ने पहले खुद को बाहर किये जाने के लिए श्वेता तिवारी के जिम्मेदार बाताय, उसके बाद खुलासा हुआ कि उन्हे श्वेता ने नहीं बल्कि सीमा परिहार ने नॉमिनेट किया था। तो वह सीमा से नाराज हो गए और श्वेता से माफी मांगने के इच्छुक हो गए।

अब नई खबर ये है कि मनोज तिवारा ने हाल ही में खुद को बाहर किये जाने के पीछे बॉलीवुड अभिनेता और बिग बॉस के होस्ट सलमान खान और उनके बड़े भाई अरबाज खान को दोषी ठहराया है। सलमान को दोषी ठहराने वाली बात तो समझ में आती है कि भई सलमान तो आकलर्स के रिप्रेजेंटेटिव हैं लेकिन अरबाज बीच में कहां से आ गए? ये बात सिर के ऊपर से जा रही है।

मनोज इसके पीछे का करण साफ करते हुए बताते हैं कि अरबाज खान ट्विटर पर अश्मित पटेल बचाओ अभियान चला रहे थे। जिसकी वजह से उन्हो कम वोट मिलने का बहाना देकर शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इससे पहले डॉली बिंद्रा की वापसी के लिए बॉलीवुड की फिल्म निर्देशिका फराह खान ने भी ट्विटर पर ट्वीट किया था। कलर्स वालों ने फराह की सुनी और डॉली शो में फिर से वापस आ गईं।

वैसे धीरे-धीरे ये लगभग साफ होता जा रहा है कि रिएलिटी शो बिग बॉस में ना तो कुछ रियल है और ना ही अचानरक । बल्कि ये सब कुछ पूरी तरह से सुनियोजित है। एक के बाद एक प्रतिभागी शो से बाहर आने के बाद चैनल कलर्स पर सब कुछ सुनियोजित होने का अभियोग गा चुके हैं। इससे पहले राहुल भट्ट ने भी ये बात जोर देकर कही थी कि शो में क्या होगी ये उस व्यक्ति द्वारा शो को दिलाई जा रही टीआरपी पर ही निर्भर करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X