..................... Bigg Boss: Mallika Sherawat to enter in Bigg Boss house to promote Dirty Politics - Hindi Filmibeat

बिग बॉस में आज लगेगा Hotness का तड़का, क्योंकि आ रही हैं....

बिग बॉस के घर में हमेशा ही कुछ न कुछ ऐसा होता रहता है, जो शो को सूर्खियों में लाकर खड़ा कर देता है। हालांकि इस बार शो को सूर्खियों में किसी कंटेस्टेंट ने नहीं, बल्कि शो में आने वाले मेहमान ने बनाया है। जी हां, आज शनिवार के दिन बिग बॉस के घर में हॉटनेस का तड़का लगने वाला है क्योंकि घर में एंट्री होने वाली है मल्लिका शेरावत की।

आज बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री मल्लिका शेरावत बिग बॉस हाउस में आएंगी। दरअसल, मल्लिका की फिल्म ‘डर्टी पॉलीटिक्स' जल्दी ही रिलीज होने वाली है। लिहाजा, मल्लिका फिल्म के प्रमोशन को लेकर बिग बॉस के घर में एंट्री मारेंगी। मल्लिका बिग बॉस में जाने के लिए काफी उत्सुक दिखी। इस बारे में उन्होंने ट्वीट कर जानकारी भी दी।

बॉलीवुड की फिल्मों के लिए प्रचार का सबसे बेहतरीन माध्यम आजकल बिग बॉस का घर बना हुआ है। पिछले दिनों लगभग हर रिलीज होने वाली फिल्म की टीम ने यहां आकर अपनी फिल्म का प्रचार किया। तो मल्लिका शेरावत इस मामले में कहां पीछे रहने वालीं थी।

बिग बॉस के घर में आज मल्लिका शेरावत अपने जलवे बिखेरेंगी और अपनी फिल्म के बारे में घर के सदस्यों को बताएंगी। मल्लिका की आने वाली फिल्म चर्चित भंवरी देवी हत्याकांड पर आधारित है। इसमें उनके साथ ओम पुरी ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म का निर्देशन के सी बोकाड़िया ने किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X