सुपरस्टार मोहनलाल का शो 'बिग बॅास मलयालम 3' का सेट सील, 1 लाख का जुर्माना, 6 सदस्य कोरोना पॉजिटिव !
बिग बॉस 14 कुछ समय पहले खत्म हुआ। कोरोना काल में मेकर्स ने बड़ी सावधानी और सुरक्षा के साथ इसकी शूटिंग की। लेकिन ऐसा मालूम होती है कि अन्य दूसरी भाषा में इस शो की शूटिंग करना कोरोना काल में भारी पड़ गया है। हम बात कर रहे हैं बिग बॉस मलयालम 3 की। सेट पर कोरोना के फैलने के बाद इस शो को लेकर कड़े कदम उठाए गए हैं।
लॅाकडाउन का नियम तोड़ने पर लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस शो के 6 क्रू सदस्य भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस शो को एक्टर मोहनलाल होस्ट करते हैं। ऐसे में सेट पर कोरोना का खतरा बढ़ गया है।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर को देखते हुए कई शहरों में शूटिंग के लिए गाइडलाइंस जारी की गई है। बिग बॉस मलयालम सीजन 3 के सेट पर कोई ना कोई लापरवाही होने की खबर सामने आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications