कलर्स के बिग बॉस खुद हुए कंफ्यूज़
बैंगलोर। 90 दिन तक 70 कैमरों के बीच एक घर में कैद बिग बॉस के कंटेस्टेंट में से कुछ ने अपनी उलटी गिनती शुरू कर दी है। नॉमिनेट होने वाले अपना बोरिया बिस्तर पैक कर चुके हैं, वहीं दर्शक अपने वोट दे रहे हैं। अररे वोट दे रह हैं, लेकिन किसको? राजीव पॉल को या निकतन मढोक को। यह बात हम नहीं बल्कि बिग बॉस के दर्शक सोच रहे हैं, क्योंकि खुद बिग बॉस ने उन्हें कंफ्यूज कर दिया है।
बिग बॉस ने 16 अक्टूबर की रात को जो एपिसोड दिखाया, उसमें पूरे एपिसोड में नॉमिनेट किये गये दो व्यक्तियों आम आदमी काशिफ और अभिनेता राजीव पॉल को कुछ ऐसा करने के लिये कहा, ताकि वे सेफ ज़ोन में जा सकें। एपिसोड में चित्रकार असीम त्रिवेदी को बकरा भी बनाया गया। लेकिन अंत में बिग बॉस ने एक गड़बड़ कर दी।
वोट अपील के लिये शो के अंत में बिग बॉस ने निकतन की तस्वीर दिखाई और कहा कि अगर आप राजीव को नॉमिनेट करना चाहते हैं तो टाइप करें आर ए जे और भेजें... या आप लॉगऑन करें। खैर लोगों के वोट तो राजीव के खाते में ही जायेंगे, लेकिन दिमाग में चेहरा निकेतन का घूमेगा। क्योंकि तमाम लोग ऐसे हैं, जिनके लिये ये दोनों चेहरे नये हैं। नये चेहरों में कंफ्यूज होना कोई बड़ी बात नहीं।


Click it and Unblock the Notifications
