मैं फेवरेट होती तो सलमान मुझे हर फिल्म में लेतेः महक चहल

महक ने सलमान के साथ उनकी फिल्म वांटेड में काम किया है, इसके अलावा मैं और मिसेज खन्ना में भी उनके साथ पर्दे पर दिखाईं दी। अपना नाम सलमान के साथ जोड़े जाने पर महक का कहना है कि पता नहीं मीडिया में ऐसा क्यों दिखाया जाता है। वह पूजा बेदी के बारे में कहती है कि मैंने आज तक उनके जैसी इनसिक्योर्ड लेडी नहीं देखी। मुझे नहीं पता थी कि वो ऐसा सोचती हैं और इतनी छटिया पब्लीसिटी कर सकती हैं।
अगर मैं सल्लू के खास लोगों में से होती तो आज मैं घर के बाहर नहीं बिग बॉस के घर में होती। मेरे पास फिल्मों की लाइन लगी होती। मैं तो सलमान को तब से जानती हूं जब मैं 18 साल की थी। महक ने आगे कहा कि ऐसा नहीं है कि बिग बॉस में एडीटेड वर्सन दिखाया जाता है। इस शो में कम समय में पूरे दिन की एक्टीविटी दिखाई जाती है। ऐसा पॉसीबल है ही नहीं कि पूरे एक घंटे में सारे दिन को दिखाया जाए।
बिग बॉस के घर में आकाशदीप सहगल बहुत ही बद्तमीज इंसान है उसे लड़कियों से बात करने की तमीज नहीं है। दूसरों को उकसाने में उसे बहुत मजा आता है। बिग बॉस के घर में करीब 10 हफ्ते बिता कर लौटी महक ने वांटेड, चमेली, यमला पगला दीवाना, जय वीरू फिल्म के लिए आयटम डांस किए हैं इसके अलावा एक टीवी शो में भी आ चुकीं हैं।
इस घर से बाहर निकल जाने के बाद वो कहती है कि अब मैं आजाद हो चुकी हूं। अच्छा लग रहा है अब मैं हर काम अपने हिसाब से कर सकती हूं। वो अब अपने काम पर ध्यान देना चाहती हैं उन्हें उम्मीद है कि अब वो एक बार फिर से अपने कैरीयर को सवारेंगी, उनके पास कई अच्छे ऑफर्स आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











