Bigg Boss: महक चहल को याद आते हैं गौतम के साथ बिताए पल..Hmm..

बिग बॉस का घर एक तरह की ऐसी कंट्रोवर्सिल जगह है, जहां कोई भी किसी से भी जुड़ जाता है। किसी को घर के अंदर ही प्यार मिल जाता है तो कोई घर से बाहर निकलकर इजहार करता है। हालांकि महक चहल ने सीधे सीधे शब्दों में तो ऐसी कोई हिंट नहीं दी है। लेकिन उनकी बातों से लगता है कि वे बिग बॉस कंटेस्टेंट गौतम को काफी मिस कर रही हैं।

gautam

महक चहल बिग बॉस हल्ला बोल से बाहर निकल चुकी हैं। लेकिन लगता है कि महक अभी तक गौतम की बातों से बाहर नहीं आ पाई हैं। जी हां, एक अंग्रेजी पोर्टल से बात करते हुए महक चहल ने गौतम के बारे में काफी बातें की। वैसे उन्होंने साथ ही कोई कंफ्यूजन नहीं करने के लिए ''जस्ट फ्रैंड'' का टैग भी लगा दिया।

रात में घंटों बात करते थे महक और गौतम

बिग बॉस घर को याद करते हुए महक ने बताया कि घर में उनका समय काफी अच्छा रहा। वे और गौतम हर रोज रात में एक कप दूध के साथ बैठते थे और घंटों बातें करते थे। महक ने कहा कि, ये हमारी रोजाना आदत थी, जिसे मैं कभी नहीं भूल पाउंगी। वहीं, उन्होंने बताया कि, जब एक एपिसोड में गौतम रोया था, तो भी मैं हतप्रभ रह गई थी। वह काफी बुरा समय था।

गौतम ही जीते बिग बॉस- महक चहल

इतना ही नहीं, महक ने यह भी कहा कि, उन्हें लगता है कि गौतम पूरे घर में सबसे सच्चा इंसान है। जिस पर भरोसा किया जा सकता है। महक ने कहा कि, वे चाहती हैं कि गौतम ही बिग बॉस 8 का विजेता हो। हम्ममम.... अब इतनी बातें सुनने के बाद तो कोई भी समझ सकता है कि महक के दिल में ''कुछ'' तो है। लेकिन क्या महक प्यार में हैं..यह तो समय ही बताएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X