'बिग बॉस' में एंट्री पाना मतलब ख्वाब पूरा होना: सोफिया हयात
सोफिया 'बिग बॉस' में आकर बहुत खुश हैं। घर में प्रवेश करने से पूर्व उन्होंने कहा कि यह शो उनके लिए बहुत बड़ा अवसर है। "बिग बॉस' सरीखे कार्यक्रम में शामिल होना जीवन में एक बार मिलने वाला अवसर है। मैंने सपना देखा था कि मैं 'बिग बॉस' में हूं लेकिन वह महज एक सपना था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इस शो का हिस्सा बनूंगी।"उन्होंने कहा, "मैं सलमान से मिलने और बात करने के लिए बेहद उत्साहित हूं।"
इस बीच, वह यह नहीं जानतीं कि घर के अंदर वह कैसा बर्ताव करेंगी, यह शो के अंदर के लोगों पर निर्भर करेगा कि वह कैसे मुझसे पेश आते हैं, वो जैसा एक्शन करेंगे मैं वैसे ही बर्ताव करूंगी। घर में अपने प्रवेश से पूर्व सोफिया बुधवार को घर के प्रमुख हिस्से से बाहर निकले वीजे एंडी संग कारवैन में रह रही थीं। खबर तो यह भी है कि सोफिया के आने से सलमान खान भी काफी उत्साहित है। कुछ वेबसाइटों की मानें तो सोफिया हयात ने शो में आने के लिए काफी मोटी रकम ली है। देखते हैं कि सोफिया बिगबॉस हाउस में क्या और कैसे लोगों को खुश करती हैं और सोफिया के आने से शो के प्रतियोगियों पर क्या असर पड़ता है?


Click it and Unblock the Notifications
