बिग बॅास की एक्स कंटेस्टेंट ने की सूसाइड करने की कोशिश, ससुर वालों पर गंभीर आरोप
बिग बॅास कन्नड़ की एक्स कंटेस्टेंट चैत्रा कोटूर के खुद की जिंदगी खत्म करने की कोशिश की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चैत्रा कोटूर ने गुरुवार को खुदकुशी करने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत फिलहाल ठीक है।
वह इस समय अस्पताल में एडमिट हैं। कुछ समय पहले उन्होंने बिजनेसमैन नागार्जुन से शादी की थी। दोनों की शादी में काफी विवाद भी चल रहा था। मीडिया रिपोर्ट अनुसार उन्होंने शादी के कारण उन्होंने ये कदम उठाया है।

साउथ इंडियन फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं चैत्रा ने फिनाइल पी लिया था। हादसे के समय वह कर्नाटक के कोलार में अपने घर पर ही थीं। इसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया।


Click it and Unblock the Notifications