'बिग बॉस' का घर सील, स्टूडियो बंद करने का आदेश, शो से बाहर निकाले जाएंगे सभी कंटेस्टेंट्स

Bigg Boss Kannada 12 House Seal

Bigg Boss Kannada 12 House Seal: कर्नाटक के चर्चित रिएलिटी शो 'बिग बॉस कन्नड़ सीजन 12' के दर्शकों के लिए एक निराशाजनक खबर आई है। कर्नाटक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (KSPCB) ने उस स्टूडियो को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश दिया है, जहां इस शो की शूटिंग चल रही थी। स्टूडियो को बंद करने के चलते शूटिंग पर भी असर पड़ सकता है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सख्त कार्रवाई

यह आदेश बिदादी इंडस्ट्रियल एरिया, रामनगर जिले में स्थित एम/एस वेल्स स्टूडियोज एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (जिसे आमतौर पर जॉली वुड स्टूडियोज के नाम से जाना जाता है) के खिलाफ जारी किया गया है। बोर्ड ने यह कार्रवाई जल प्रदूषण (निवारण और नियंत्रण) अधिनियम 1974 की धारा 33(ए) के तहत की है।

क्यों उठाया गया यह कदम?

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि स्टूडियो ने कई पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन किया है। इसमें बिना अनुमति के संचालन, बिना उपचार के गंदे पानी का निपटान, और कचरा प्रबंधन में लापरवाही शामिल है। अधिकारियों का कहना है कि कई बार चेतावनी देने और निरीक्षण करने के बावजूद स्टूडियो ने सुधार नहीं किया, जिससे यह कठोर कदम उठाना पड़ा।

शूटिंग पर असर पड़ना तय

फिलहाल इसी स्टूडियो में 'बिग बॉस कन्नड़ 12' की शूटिंग चल रही थी। अब स्टूडियो को बंद करने के आदेश के बाद शो की शूटिंग पर रोक लग सकती है। प्रदूषण बोर्ड ने रामनगर के डिप्टी कमिश्नर को स्टूडियो सील करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही बेसकॉम को बिजली की आपूर्ति तुरंत बंद करने के लिए कहा गया है।

अधिकारियों की टिप्पणी

KSPCB के एक अधिकारी ने स्पष्ट किया कि स्टूडियो द्वारा पर्यावरणीय नियमों का पालन न करना गंभीर मुद्दा है। उन्होंने यह भी बताया कि नियमों की अनदेखी कर स्टूडियो अवैध रूप से शो का निर्माण करता रहा, जिसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

More from Filmibeat

Read more about: bigg boss bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X