स्वामी अग्निवेश को भाया गेरूए वस्त्र पर लगा ग्लैमर का रंग

स्वामी अग्निवेश कहते हैं कि अब जब भी होगा वो इश शो को जरूर देखेंगे। अगर भविष्य में हो सका तो मैं कुछ ऐसे ही शो में भी जाउंगा। हालांकि मुझे कुछ खास नहीं पता है इस तरह के शो के बारे में लेकिन हम इन माध्यमों से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जुड़े रह सकते हैं।
आपको बता दें कि तमाम तरह के विवादों के बाद आर्य समाज के नेता अग्निवेश मंगलवार को 'बिग बॉस' के घर में दाखिल हुए। उन्हें मेहमान के तौर पर इस घर में जगह दी गयी थी। इस शो में उनके साथ 11 और लोग भी रह रहे थे।
स्वामी जी का इस शो के बारे में यह कहना था कि इस शो में मुझे जा कर काफी अच्छा लगा। जब मैं इस घर में जाने वाला था तब काफी लोगों ने मुझे अगाह किया था और मेरे लिए तरह तरह की बातें भी की गयी । लेकिन इसके बाद भी मैं यह अनुभव लेना चाहता था। यह जितना बड़ा मेरे लिए खतरा था उतना ही चैनल वालों के लिए भी काफी टेंशन वाली बात थी।
अग्निवेश इस शो के अनुभव के बारे में कहते हैं कि इस घर में रह रही लड़कियां काफी बड़बोली हैं और मुझे हमेशा इस बात का डर बना रहता था कि कहीं वो मुझे कुछ बुरा ना कह दें। लेकिन मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ मुझे लगता है कि सामाजिक संदेश के प्रचार के लिए मैं ऐसे चैनल में जा सकता हूं।


Click it and Unblock the Notifications











