करियर का टर्निंग प्वाइंट नहीं है बिग बॉस : पूजा बेदी

Pooja Bedi
फिल्म 'विषकन्या' से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली और 'जो जीता वो ही सिंकदर' से नाम कमाने वाली अभिनेत्री और मॉडल पूजा बेदी ने कहा है कि बिग बॉस जैसे शो किसी भी व्यक्ति की जिंदगी में टर्निंग प्वाइंट साबित नहीं होते हैं। अगर लोग ये सोचकर इस शो में आये हैं तो उनके लिए मैं बता देती हूं कि वो पूरी तरह से गलत है। अभिनेता कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी इन दिनों बिग बॉस 5 की प्रतिभागी है।

पूजा बेदी ने आगे कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि किसी को अपने करियर को बढ़ावा देने के लिए इस शो का एक मंच की तरह प्रयोग करना चाहिए क्योंकि यहां आकर किसी को नया करियर नहीं मिल गया है।

लोगों की धारणा होती है कि बिग बॉस के जरिये उन्हें बॉलीवुड या टीवी में काम मिल जायेगा। अरे ये गेम है उसे गेम की तरह खेलना चाहिए उसे एक हथियार के रूप में प्रयोग करना काफी गलत है। इससे पहले जो भी बिग बॉस बना है, चाहे वो राहुल रॉय हो या फिर श्वेता तिवारी वो बिग बॉस से पहले ही दर्शकों के बीच में अच्छा-खासा नाम कमा चुके थे। ये कहना कि वो बिग बॉस से चर्चित हुए गलत है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X