बिग बॉस के घर में अब कौन सा उपदेश देंगे स्वामी अग्निवेश

swami agnivesh anna hazare
बिग बॉस के घर में स्वामी अग्निवेश की आज धमाकेदार इंट्री होने वाली है। लोगों को यह समझ नहीं आ रहा है कि स्वामी जी इस घर में क्या करने वाले वो इस घर में रह रही हसिनाओं को कौन सा पाठ पढ़ाने वाले हैं जो हर दम एक दूसरे की टांग खिंचने में लगी रहती है।

इस घर में रह रहे लड़के भी कम नहीं हैं ये गुट बनाने में सबसे माहिर है। सब एक हो कर बिल्लियों की लड़ाई का मज़ा लेते हैं। अब स्वामी जी भी इस घर का हिस्सा बनने वाले हैं। ऐसे में स्वामी जी के पास दो ऑपशन बचता है या तो वो इस बात का खुलासा करें कि उन्होंने टीम अन्ना को क्यों छोड़ दिया या फिर ये कि वो राष्ट्रद्रोह की बातें क्यों करते हैं।

सुनने में आ रहा है कि अग्निवेश को इस घर में जाने से पहले ही धमकी मिल चुकी है वो भी सेना के अध्यक्ष तजिंदर पाल सिंह बग्गा की तरफ से।

इस चिट्ठी में स्वामी अग्निवेश को पाकिस्तान का दलाल और राष्ट्रद्रोही करार दिया है। बग्गा ने बिग बॉस के निर्माताओं को धमकीदेते हुए लिखा है कि 'अगर अग्निवेश ने बिग बॉस के घर में कोई ऐसा बयान दिया जिसमें राष्ट्रद्रोह, भारतीय सेना की आलोचना, अलगाववादियों का समर्थन होगा तो यह न सिर्फ बिग बॉस के घर के लिए अच्छा नहीं होगा बल्कि आपके घर की सेहत के लिए भी अच्छा नहीं होगा।

नहीं तो समझाने के लिए हमें आपके घर आना पड़ेगा। जी हां हर कोई जानता है कि इस घर में हर कोई अपनी बाते रखने के लिए स्वतंत्र है। इससे पहले भी कई लोग इस घर के मेहमान बन चुके हैं और वो अपने मन की बाते दिल खोल कर कह देते है। अगर ऐसे में स्वामी टीम अन्ना के खिलाफ कुछ बोलते हैं तो शायद यह देश के लोगों को पसंद नहीं आएगा।

लगता है कि बिग बॉस का घर अब सचमुच अपने रंग में आने वाला है। इस घर में स्वामी जी का आना क्या रंग लाता है ये तो आने वाला दिन ही बताएगा। लेकिन हां स्वामी जी इस घर में काफी लंबे समय तक रहने के हिसाब से ही तैयारी कर के आ रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X