Bigg Boss के घर पर भूत का साया? किसी को दिखी छोटी लड़की, तो किसी को लगा थप्पड़, डरा देंगी ये भयानक कहानियां!

Bigg Boss House Paranormal Activities: बिग बॉस एक बार फिर से शुरू होने वाला है। नए सीजन के साथ सलमान और उनके कंटेस्टेंट तैयार हैं। हर साल की तरह इस बार भी कई लड़ाई-झगड़े देखने को मिलेंगे और शायद देखने को मिल सकता है एक भूत। जी हां, बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स का दावा है कि बिग बॉस के घर में भूत है।
बिग बॉस के घर में भूतों की कहानियां काफी फेमस है। परछाई देखने से लेकर किसी के छूने का एहसास होने तक, घर में कई कंटेस्टेंट्स ने पैरानॉर्मल एक्टिविटीज महसूस की हैं। तो चलिए आज उन सेलेब्स की लिस्ट पर नजर डालते हैं जिन्हें लगा कि घर में भूत है...
राजीव अदातिया
राजीव ने एक बार खुलासा किया था कि उन्होंने घर के अंदर भूत देखे हैं। उन्होंने कहा, मैंने बिग बॉस 15 के घर के अंदर दो बार भूत देखे हैं। मैं इसे देखकर डर गया था। मैंने घर के अंदर सोने से इनकार कर दिया। उमर रियाज, मैं, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट, अंदर थे और अचानक निशांत और मैं दोनों खड़े हो गए क्योंकि हमने घर के अंदर एक छोटी लड़की को देखा। हम डर गए और सोचने लगे कि यह छोटी बच्ची कहां से आई? वह हमारे पास से गुजरी, मैं आपको बता रहा हूं कि यह मजाक नहीं है, घर के अंदर एक भूत है। मैंने इसे दो बार देखा है और यह लाइव फीड पर भी आया था। उमर, निशांत, प्रतीक, हमारे रोंगटे खड़े हो गए थे, हम घटना के बाद बहुत डर गए थे। मुझे हर रोज परछाई दिखाई देती थी, लेकिन इस बार निशांत, प्रतीक, उमर और मैंने वास्तव में एक छोटी लड़की को हमारे पास से गुजरते हुए देखा।
अभिनव शुक्ला
बिग बॉस 14 का हिस्सा रहे अभिनव शुक्ला ने घर में मौजूद दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ अपने पैरानॉर्मल एक्सपीरियंस को शेयर किया था। उन्होंने बताया था, "मैं रात को वॉशरूम जाने के लिए उठा। ठंड होने की वजह से सभी बार-बार पेशाब करने जा रहे थे। जब मैं गया, मैंने दरवाजा खोला और मुझे ठंडी हवा का झोंका महसूस हुआ। भले ही उस समय ठंड थी, लेकिन यह अलग एहसास था। जैसे ही हवा मेरे पास से गुजरी, मैंने देखा कि मेरे पीछे का कैमरा लटका हुआ है और दूसरा कैमरा स्मूथ गिम्बल होने के बावजूद लड़खड़ा रहा है।"
पवित्रा पुनिया
पवित्रा पुनिया भी बिग बॉस 14 का हिस्सा थीं। एक बार जब वह और एजाज खान वॉशरूम एरिया में थे, तो उन्हें लगा कि किसी ने उनके सिर पर थप्पड़ मारा है। इस घटना के बाद वह दर्द में थीं।
विशाल आदित्य सिंह
बिग बॉस 13 में विशाल आदित्य सिंह आधी रात को उठे और दूसरे कंटेस्टेंट्स से कहा कि घर में कोई है। उनकी एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली ने भी उनसे सहमति जताते हुए कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा है कि कोई उनके शरीर से ताकत छीन रहा है।


Click it and Unblock the Notifications