'छाती पर कोई बैठा, ब्लैंकेट खींचा..' भूतिया है Bigg Boss का घर? नए सीजन से पहले बवाल, पारस-रश्मि ने खोला राज

Bigg Boss

Bigg Boss House is Haunted?: सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस के सीजन 19 का इंतजार लोग कर रहे हैं और इसकी शुरुआत अगस्त 2025 में होगी। लेकिन इस शो के पहले ही इस घर को लेकर कुछ ऐसा सामने आ रहा है जो कि लोगों को हैरान करने वाला है।

बता दें कि बिग बॉस के घर में रहे पारस छाबड़ा और रश्मि देसाई ने इस घर को भूतिया बताया है। नए सीजन की शुरुआत से पहले घर को लेकर इस तरह की बातें बोलना लोगों के लिए काफी हैरान करने वाला है।

देखने वाली बात होगी कि आने वाले नए प्रतियोगी इस बात को कैसे लेते हैं। वायरल हो रहे वीडियो में पारस छाबड़ा और रश्मि देसाई एक पॉडकास्ट के दौरान बात कर रहे थे। पारस ने रश्मि से पूछा कि बिग बॉस में जो कि एक्सपीरिएंस भूतों को लेकर किया है वो बता दो।

बिग बॉस हाउस में भूतों का डेरा है?

रश्मि देसाई ने कहा, 'सभी ने एक्सपीरिएंस किया था।' पारस ने कहा, 'मैने देखी भी थी और मैने बताया था कि कैसी दिखती है।' रश्मि- 'जब हम लोग सोते थे तो ऐसा लगता था कि सीने पर कोई अचानक आकर बैठ गया हो।' पारस- 'ये बात लास्ट में आरती ने भी बोली थी कि ऐसा लगा था कि उसकी छाती पर कोई बैठ गया है।'

रश्मि- 'मेरा किसी ने ब्लैंकेट भी निकाला था, जब मैं रात को बर्तन की ड्यूटी पर थे तो हम कटोरियां रखते थे लेफ्ट हैंड साइड के ड्रॉर में तो वो बजतीं थीं रात को।' पारस- 'बिग बॉस में पहले दिन ही सब ने एक्सपीरिएंस कर लिया था।' ये वीडियो अब आग की तरह वायरल हो रहा है। नए सीजन की शुरुआत से पहले इस घर को लेकर प्रतियोगियों का क्या रिएक्शन होगा ये तो देखने वाली बात होगी।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

रश्मि और पारस के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''बिग बॉस इलुमिनाटी चल रहा है।'' एक ने लिखा, ''बिग बॉस 13 कॉन्टेस्ट को उसी की नजर लग गई है।'' एक ने लिखा, ''वह सेट एक भुतहा साजिश है, सबको पता है ऐसे इलाकों को पर बनाया गया है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X