बिग बॉस में एक बार फिर लक्ष्मी को 'हिजड़ा' कहा गया

bigg boss
इस हफ्ते के नॉमिनेशन ने बिग बॉस 5 के घर का माहौल ही बदल गया है नॉमिनेशन के कारण इनका गुस्सा और बढ़ गया है और इसकी फ्रस्टेशन वो एक दूसरे के साथ आपस में लड़ कर निकाल रहे हैं। जब से नॉमिनेशन हुए हैं तब से हर कोई किसी ना किसी से लड़ ही रहा है।

बिग बॉस ने सोनाली नागरानी को कैप्टन होने के नाते यह अधिकार दिया कि वो किसी एक को डेंजर जोन में पहुंचा सकती हैं उन्होंने महक चहल को 'डेंजर जोन' में भेज दिया। इसके बाद महक के अलावा पूजा बेदी, शक्ति कपूर और श्रद्धा शर्मा भी घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट किए गए।

श्रद्धा शर्मा को नॉमिनेट हो जाने का बेहद तगड़ा झटका लगा है और वो तो अब तक शांत होने का नाम ही नहीं ले रही है। बस मौका मिलते ही वो हर किसी के साथ बहस करने लग जाती है। वह लड़ते वक्त इस बात का भी ख्याल नहीं करती कि वो किसे क्या कह रही हैं, पूजा बेदी, लक्ष्‍मी नारायण और महक से लड़ बैठीं। इतना ही नहीं कई गंदे शब्दों का इस्तेमाल भी किया। हद तो तब हुई जब उन्होंने लक्ष्‍मी को 'हिजड़ा' कह दिया। बुधवार को भी इनका झगड़ा शांत नहीं हुआ था।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब लक्ष्मी के साथ ऐसा व्यवहार हुआ है लक्ष्मी को पहले भी पूजा मिश्रा ने महारानी हिजड़ावत के नाम दे चुकी हैं। पहले पूजा मिश्रा ही सबके बराबर थी लेकिन इन्हें अब श्रद्धा का साथ मिल गया है दोनों ने एक गुट भी बना लिया है।

पूजा यह चाहती हैं कि उनके साथ अमर भी दे लेकिन अमर ने इस घर में रहने के लिए कुछ और ही गेम प्लान करके रखा हुआ है। वह पूजा का साथ नहीं दे रहे तो जिसके कारण वह अमर को स्वार्थी और बिना दिल का इंसान बताने कहकर उनसे लड़ने लगी। अपने बारे में इतना कुछ सुनकर अमर उपाध्याय से भी नहीं रहा गया और वह लड़ने लगे। हर दिन छोटी छोटी बात को लेकर झगड़े होने लगे हैं अब देखना ये है कि इनका यह झगड़ा किस हद तक जाता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X