..................... Bigg Boss- horror-comedy film, खिचड़ी के बाद अब सिनेमाघर में देखिये बिग बॉस - Hindi Filmibeat

खिचड़ी के बाद अब सिनेमाघर में देखिये बिग बॉस

Bigg Boss
बिग बॉस अब पूरी तरह से सिल्वर स्क्रीन पर फिल्म के रुप में ढलने को तैयार है। इंडेमॉल इंडिया, सेलेक्ट होल्डिंग मीडिया प्राइवेट लिमिटेड फिल्म प्रोडक्शन विंग और मूविंग पिक्चर्स मिलकर इस फिल्म का निर्माण करेंगे जो की बिग बॉस में आए प्रतिभागियों के अनुभवों पर बेस्ड होगी। तो अब आप बिग बॉस का मजा एक साथ तीन घंटे ले सकेंगे वो भी सिनेमाहॉल के बड़े परदे पर।

2013 में ये फिल्म रिलीज होगी। फिल्हाल फिल्म का प्री-प्रोडक्शन चल रहा है। कास्ट का चयन हो रहा, बताया जा रहा है कि लोग छोटे परदे पर दिखाए गये कलाकारों के साथ बॉलीवुड कलाकारों को भी इस फिल्म में देख सकेंगे। बिग बॉस के पिछले सीजन में आए कुछ प्रतिभागी भी इस फिल्म में नज़र आएंगे। एंडेमोल इंडिया के सीईओ दीपिक धर ने कहा "बिग बॉस ने सफलता का नया रिकॉर्ड बनाया है। इस शो ने खुद को लोगों की जिंदगी का हिस्सा भी बनाया है। इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि ये सभी उम्र के लोगों को आकर्षित करता है। हम चाहते हैं कि टीवी पर इस शो की सफलता को हम सिल्वर स्क्रीन पर भी दोबारा पा सकें।"

इस फिल्म के निर्माता इसमें बॉलीवुड के फैन्स के साथ ही रीजनल दर्शकों को भी जोड़ना चाहते हैं। इससे पहले खिचड़ी सीरियल को भी इसी तरह फिल्म के फॉरमेट में रिलीज किया गया था और फिल्म को अच्छी सफलता भी मिली थी। अब देखना है कि बिग बॉस को देखने कितने लोग थियेटर पहुंचते हैं। सबसे बड़ा एक्साइटमेंट ये है कि क्या बिग बॉस शो की तरह बिग बॉस फिल्म में भी सलमान खान नज़र आएंगे? अगर हां तब तो फिल्म का हिट होना बनता है बॉस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X